ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर खड़े हो गए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति का बार-बार कहना है कि उन्होंने ही इन दोनों देशों के बीच के युद्ध को रुकवाया है. पाकिस्तान ने इसे स्वीकार किया लेकिन भारत ने अमेरिका के रोल से ही इनकार कर दिया. इसके बाद अमेरिका और पाकिस्तान के बीच नजदीकियां बढ़ गईं लेकिन भारत-अमेरिका के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए. अब पाकिस्तान ने अमेरिका को भारत द्वारा बनाए जा रहे चाबहार के नजदीक बंदरगाह बनाने का ऑफर दिया है.
असीम मुनीर के सलाहकारों ने दिया प्रस्ताव
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के सलाहकारों ने अरब सागर पर एक बंदरगाह बनाने और उसके संचालन के लिए अमेरिका के अधिकारियों से संपर्क किया है. इस योजना में अमेरिकी निवेशकों द्वारा बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के बंदरगाह शहर पसनी में एक टर्मिनल बनाने और संचालन की बात कही गई है. ये जगह अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है.
1.2 अरब डॉलर तक की पेशकश
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के सलाहकारों ने अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों से इसको लेकर संपर्क किया है और 1.2 अरब डॉलर तक की पेशकश की है. जानकारी के अनुसार, अमेरिका पासनी बंदरगाह पर एक टर्मिनल का निर्माण और संचालन करेगा ताकि पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच बना सके.
सितंबर में व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई थी. इसके बाद पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने यह प्रस्ताव रखा है. सितंबर में हुई बैठक के दौरान, शरीफ ने कथित तौर पर कृषि, टेक्नोलॉजी, खनन और ऊर्जा क्षेत्रों में अमेरिकी कंपनियों से निवेश की मांग की थी.
यह भी पढ़ें: ब्रीफकेस पर घिरने लगे पीएम शहबाज और मुनीर, पाक सांसद ने बताया सेल्समैन और मैनेजर
बता दें कि पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह भी है, जिसकी देखरेख चीन करता है. पसनी (जहां अमेरिका को पोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है), ग्वादर से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर मौजूद है. वहीं भारत द्वारा बनाए जा रहे चाबहार बंदरगाह से 300 किमी दूरी पर मौजूद है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अमेरिका द्वारा पोर्ट बनाए जाने के बाद पाकिस्तान भू-राजनीतिक स्थिति को किस प्रकार संभालता है.
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
59 mins agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
3 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
7 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
8 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
11 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
11 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
15 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
15 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
15 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines