ब्रीफकेस पर घिरने लगे पीएम शहबाज और मुनीर, पाक सांसद ने बताया सेल्समैन और मैनेजर

पाकिस्तान फिर अपने घर में ही घिरना शुरू हो गया है। ट्रंप को रेयर अर्थ मिनरल दिखाना पाक पीएम और आर्मी चीफ के लिए किरकिरी की वजह बन गई है। पाक संसद में एक सांसद ने दोनों पर जमकर निशाना साधा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

ट्रंप को ब्रीफ केस दिखाते मुनीर

ट्रंप को ब्रीफ केस दिखाते मुनीर

हाल ही में एक व्हाइट हाउस से एक फोटो वायरल हुई थी। उसमें पाक सेना प्रमुख अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक ब्रीफकेस में रेयर अर्थ मिनिरल्स दिखा रहे थे। मौके पर पाक पीएम शाहबाज शरीफ भी मौजद थे। फोटो में मुनीर ट्रंप को ब्रीफकेस में कुछ समझाते हुए दिख रहे हैं। अब इस फोटो को लेकर पाक पीएम शहबाज और मुनीर अपनी ही देश में घिरने लगे हैं। पाकिस्तानी सीनेट (संसद) में सीनेटर (सांसद) ऐमल वली खान ने दोनों पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

खान ने कहा कि मुनीर ने राष्ट्रपति डोनांड ट्रंप को दुर्लभ खनिजों का ब्रीफ केस दिखाकर खुद को सेल्समैन बना लिया। वली खान ने कहा कि ये लोकतंत्र का मजाक है। विस्तार से बात करते हुए खान ने उस मौके को प्रीमियम ब्रांड स्टोर बताया। साथ ही मुनीर को सेल्समैन और पाक पीएम शहबाज शरीफ को मैनेजर बताया।

विज्ञापन

संविधान के अपमान का लगाया आरोप

पाकिस्तानी सांसद ऐमल वली खान ने संसद में कहा कि आर्मी चीफ मुनीर को इस तरह की कूटनीति का क्या अधिकार है और ये संसद और संविधान का अपमान है। मामले में सांसद ने संसद का संयुक्त सत्र बुलाने की मांग की और कहा कि सेना का विदेश नीति में दखल पाकिस्तान को तानाशाही की ओर ले जा रहा है।

विज्ञापन

ब्रीफकेस में क्या था?

मुनीर ट्रंप को एक ब्रीफकेस में रेयर अर्थ मिनरल दिखा रहे थे। यह पाकिस्तान में पाए जाते हैं। अन्य खनिजों के साथ पाकिस्तान में रेयर अर्थ मिनरल भी उपलब्ध हैं। दुनिया में अब इनकी मांग बढ़ रही है। यह मिनरल आधुनिक तकनीक और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा (KPK) इलाकों में रेयर अर्थ मिनरल्स जैसे लिथियम, एंटिमनी, जिरकोनियम और रीयलाइट (Rare Metals) के काफी भंडार मौजूद हैं। इन मिनरल का इस्तेमाल बैटरी, मोबाइल फोन, मिसाइल सिस्टम और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ