हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तानी एयरलाइंस का क्रू मेंबर्स के लिए अनोखा फरमान, 'अंडरगार्मेंट्स जरूर पहनें'

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने एक अपने क्रू मेंबर्स के लिए अनोखा फरमान जारी किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PIA की ओर से कहा गया है कि केबिन क्रू मेंबर्स काम के दौरान अंडरगारमेंट्स जरूर पहने। केबिन क्रू की खराब ड्रेसिंग एयरलाइन की छवि खराब कर रही है।

अभी पढ़ें – पाकिस्तान: कराची में क्लिनिक के अंदर फायरिंग; एक चीनी नागरिक की मौत, दो अन्य घायल

जारी सर्कुलर में PIA की ओर से ये भी कहा गया है कि पुरुष और महिला दोनों को पाकिस्तान की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय परिवेश के मुताबिक कपड़े पहनने चाहिए। पाकिस्तान सरकार के तहत संचालित एयर कैरियर ने क्रू मेंबर्स को नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।

PIA के महाप्रंबधक (उड़ान सेवाएं) आमिर बशीर की ओर से 26 सितंबर को जारी सर्कुलर में कहा कि कुछ केबिन क्रू मेंबर्स यात्रा करते समय लापरवाही से कपड़े पहनते हैं। इस तरह की ड्रेसिंग से हमारी छवि खराब होती है। इससे न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि एयरलाइंस की भी छवि नकारात्मक पेश होती है।

अभी पढ़ें – Kabul School Bomb Blast: काबुल के स्कूल में आत्मघाती हमला, 100 से अधिक बच्चों के मारे जाने का दावा

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान की एयरलाइंस उस वक्त चर्चा में आई थी जब पेशावर से दुबई जा रही एयरलाइंस में एक यात्री ने हंगामा किया था। दरअसल, 14 सितंबर को पेशावर से दुबई जाने वाली पीआईए की एक फ्लाइट में एक यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया था। उसने फ्लाइट की खिड़की पर लात मारना शुरू कर दिया था, सीटों पर भी मुक्का मारा था। इसके बाद जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने फ्लाइट स्टाफ के साथ भी बदसलूकी की थी।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें