Pakistan air strikes on iran: पाकिस्तान ने ईरान पर की अपनी एयरस्ट्राइक पर बयान जारी किया है। इस्लामाबाद से पाकिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार इस एयरस्ट्राइक में अलग-अलग ठिकानों पर कई आतंकवादियों की मौत हुई है। पाकिस्तान का दावा है कि इस हमले में आतंकियों के ठिकाने तबाह हो गए हैं। पाकिस्तान सरकार के मुताबिक खुफिया एजेंसियों की गुप्त सूचना पर यह ऑपरेशन किया गया था। इसे ‘Operation Marg Bar Sarmachar’ नाम दिया गया था।
आतंकी संगठनों की डिटेल ईरान को दी थी
जारी बयान में पाकिस्तान ने कहा कि उसने गुरुवार सुबह बलूचिस्तान के इलाके में एक के बाद एक कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार यह हमले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLF) के ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में स्पष्ट किया कि वह लगातार कई सालों से ईरान में उसके देश के खिलाफ सक्रिए आतंकी संगठनों की डिटेल और अन्य जानकारी ईरान के साथ शेयर करता आया है। लेकिन कई बार चेताने के बाद भी उसने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। यह आतंकी संगठन कई बार बेगुनाह पाकिस्तानी आवाम का खून बहा चुके हैं।
ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर
पाकिस्तान सरकार का कहना है कि वह अपने देश की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। अपनी जनता की सुरक्षा उसके लिए सर्वोपरि है, जिससे वह कतई समझौता नहीं कर सकता। यह पूरा ऑपरेशन खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पूरे एहतियात के साथ किया गया है, जिससे ईरान की आम जनता को कोई नुकसान न पहुंचे। यहां बता दें कि बुधवार को ईरान ने पहले पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। जिसमें कुल सात लोगों की मौत हुई थी। अब पाकिस्तान ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की है। दोनों एक-दूसरे के देशों में सक्रिय आतंकी संगठनों को बचाने और एक-दूसरे के देशों के खिलाफ काम करने का आरोप प्रत्यारोप करते आए हैं।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
2 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
8 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
9 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
10 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
11 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
17 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines