Pak Airlines: पाकिस्तान से दुबई जा रही फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, एयरलाइंस ने किया ब्लैक लिस्ट
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर से दुबई जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एक फ्लाइट में सवार एक यात्री ने जमकर हंगामा किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंगामा करने वाले यात्री को एयरलाइन अधिकारियों ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
ARY न्यूज ने सूत्रों के हवाले से ANI को बताया कि यात्री ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उसने अचानक यात्रियों की सीट पर घूंसा मारना शुरू कर दिया। साथ ही विमान की खिड़की को लात भी मारी। इस दौरान फ्लाइट क्रू मेंबर्स ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया।
अभी पढ़ें – आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार, ये है कार्यक्रम
पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जियो न्यूज के रिपोर्टर तनवीर खटाना ने वायरल वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
Passenger on PIA Flight from Peshawar to Dubai was deported back to Pakistan after he damaged planes windows, during flight he was annoying other passengers!! pic.twitter.com/x7L4S7j5i3
— Tanveer Khatana (@tanveer_khatana) September 18, 2022
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया ने बताया कि यात्री ने सीटों पर मुक्का और लात मारी। इसके बाद अपना चेहरा नीचे करके फर्श पर लेट गया। उड़ान के दौरान यात्री हिंसक बना रहा। बाद में जब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्रू मेंबर्स ने उसे रोका तो यात्री ने उन पर भी हमला किया।
हंगामे के बाद फ्लाइट के कैप्टन ने दुबई के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया और सुरक्षा मांगी। दुबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यात्री को सुरक्षा अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। घटना 14 सितंबर की है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: