'...पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार', सिंधु जल समझौते पर Pak के गृह मंत्री ने भारत के खिलाफ उगला जहर

देश में पहलमाग आतंकी हमले को लेकर गुस्सा व्याप्त है। इसे लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए और सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। इसे लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्री ने भारत के खिलाफ जहर उगला।

Mohsin Naqvi

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। भारत सरकार की ‘डिप्लोमेटिक स्ट्राइक’ से पाकिस्तान बौखला गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। इसे लेकर पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भारत को गीदड़भभकी दी। उन्होंने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को लेकर कोई कदम उठाता है तो पाकिस्तान जंग के लिए तैयार है।

विज्ञापन

भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान लगातार गीदड़भभकी दे रहा है। अब पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन ने कहा कि सिंधु जल के एतिहासिक समझौते को भारत एक तरफा खत्म नहीं कर सकता है, क्योंकि विश्व बैंक इस समझौता का गारंटर है। उन्होंने कहा कि अगर भारत की ओर से सिंघु का पानी रोकने के लिए कोई कदम उठाया गया तो पाकिस्तान युद्ध करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

भारत की जांच पर विश्वास नहीं : मोहसिन नकवी

मोहसिन नकवी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि वे इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। उन्हें भारत की जांच पर विश्वास नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। अब भारत के पाले में गेंद है।

विज्ञापन

बिलावल भुट्टो ने उगला जहर

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ जहर उगला था। उन्होंने कहा था कि अगर सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को नहीं मिलेगा तो उनका खूब बहेगा। सिंधु हमारा है और आगे भी रहेगा। भारत सरकार द्वारा सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले को पाकिस्तान नहीं मानता है, क्योंकि हजारों वर्षों से इस नदी का असली वारिस पाकिस्तान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ