'कुछ दिन इंतजार कीजिए', बिलावल भुट्टो के भड़काऊ बयान पर क्या बोले हरदीप सिंह पुरी?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है। इसे लेकर भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिलावल भुट्टो की धमकी पर बड़ा बयान दिया।

Hardeep Singh Puri-Bilawal Bhutto

Hardeep Singh Puri-Bilawal Bhutto

देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार द्वारा सिंधु जल समझौता स्थगित करने से पाकिस्तान बौखला गया। इसे लेकर पाकिस्तान के नेता और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि के निलंबन पर भड़काऊ भाषण दिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनके इस बयान पर करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब के मोहाली में बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनसे कहिए कि अपनी मानसिक स्थिति की जांच करा लें, वे किस तरह के बयान दे रहे हैं। बहुत हो गया। पहले हमारी सरकारें इनकी ऐसी हरकतों पर टॉलरेंस दिखाती थीं, लेकिन अब यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने बिहार में जो कहा, उसे देखिये। आने वाले कुछ दिन इंतजार कीजिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहलगाम हमले पर क्या बोले पुरी?

हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा कि उन्होंने बिलावल भुट्टो का बयान सुना, उन्हें कहीं पानी में कूदने के लिए कहो। खैर, जब पानी ही नहीं होगा तो वे कैसे कूदेंगे? उन्होंने पहलगाम हमले पर कहा कि पहलगाम की घटना स्पष्ट रूप से पड़ोसी राज्य द्वारा किया गया सीमा पार आतंकवादी हमला है और वे इसकी जिम्मेदारी ले रहे हैं। पहले की तरह अब कोई भी बिजनेस नहीं होगा। जैसा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और यह तो बस शुरुआत है। आतंकवादी जीवन के सबसे मौलिक अधिकार को छीन लेते हैं। पूरी दुनिया इसकी निंदा कर रही है। पाकिस्तान न सिर्फ एक दुष्ट राज्य है, बल्कि यह एक ऐसा देश है जो अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

विज्ञापन

बिलावल भुट्टो ने दिया भड़काऊ बयान

आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि सिंधु नदी में हमारे देश का पानी बहेगा या फिर उनका खूब बहेगा। सिंधु हमारी आवाम का है और आगे भी रहेगा। भारत की ओर से सिंधु जल संधि एक झटके में नहीं तोड़ा जा सकता है। इसे पाकिस्तान नहीं मानता है। हजारों साल से पाकिस्तान इस नदी का वारिस है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ