ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तानी एयरबेस के रनवे और बिल्डिंग तबाह, कई फाइटर जेट भी नेस्तनाबूद

ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के दौरान भारत ने पाकिस्तान के एक दर्जन एयरबेस पर हवाई हमले किए। इस दौरान एयरबेस के रनवे और बिल्डिंग 20 प्रतिशत तक तबाह हो गए। इसके अलावा एयरबेस पर मौजूद फाइटर जेट को भी भारी नुकसान पहुंचा।

Operation Sindoor Pakistan airbases destroyed

Operation Sindoor Pakistan airbases destroyed

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। फिलहाल बॉर्डर पर पूरी तरह शांति है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी बंद हो चुकी है। इस बीच सूत्रों के जरिए सामने आया है कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एक दर्जन से अधिक सैन्य ठिकाने 20 प्रतिशत तक तबाह हो गए। इसमें एयरबेस के रनवे और बिल्डिंग शामिल है।

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की ओर भारत के रिहायशी इलाकों और सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले के बाद भारत ने यह जवाबी कार्रवाई की। भारत ने पाकिस्तान के सरगोधा और भोलारी जैसे प्रमुख गोला-बारूद डिपो और हवाई ठिकानों को निशाना बनाया। इन सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान के एफ-16 और जे-17 लड़ाकू विमान तैनात थे।

Advertisment

कई लड़ाकू विमान और एयरबेस तबाह

रिपोर्ट के अनुसार सिंध के जमशोरो जिले में भोलारी एयरबेस पर हुए हमले में स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ और चार वायुसैनिकों समेत 50 से ज्यादा लोग मारे गए। सूत्रों की मानें तो इस हमले में पाकिस्तान की वायुसेना के कई विमान भी नष्ट हो गए। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने चकलाला के नूर खान, शोरकोट में रफीकी, चकवाल में मुरीद, सुक्कुर, सियालकोट, पसरूर, चुनियन, सरगोधा, स्कर्दू, भोलारी और जैकोकाबाद के सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाया। हमले से पहले और बाद में इसरो द्वारा जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों में सामने आया कि किस तरह जैकोकाबाद स्थित शाहबाज एयरबेस भारत के हमले में पूरी तरह तबाह हो गया। बता दें कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना के 35-40 जवान मारे गए इस दौरान पाकिस्तान के कुछ विमान नष्ट हो गए।

भारत लिया पहलगाम हमले का बदला

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 15 दिन बाद 6 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। 6 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए थे। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के एक दर्जन एयरबेस पर हवाई हमले किए थे जिसमें सभी एयरबेसों की बिल्डिंग और रनवे को नुकसान पहुंचा था। फिलहाल दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ