ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी रऊफ अजहर हुआ ढेर

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने मंगलवार देर पाक में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। अब एक और नई जानकारी सामने आ रही है।

terrorist abudul Rauf Azhar and masud Azhar

terrorist abudul Rauf Azhar and masud Azhar

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने मंगलवार देर पाक में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। अब एक और नई जानकारी सामने आ रही है। जैश-ए- मोहम्मद का चीफ आतंकी मसूद अजहर का छोटा भाई अब्दुल रऊफ अजहर भी इस हमले में मारा गया है। इसके बाद से पाकिस्तान का बुरा हाल है। वहीं इस खबर के बाद भारत में खुशी का माहौल है।

रऊफ की मौत से पाक की हालत खराब

Advertisment

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैश-ए- मोहम्मद चीफ आतंकी मसूद अजहर के भाई रऊफ अजहर की मौत के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पाक के लोगों का बुरा हाल है और वह डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारत की इस कार्रवाई के बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से जनाजे की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस वीडियो में एक जनाजा आतंकी रऊफ अजहर का भी था। आतंकी रऊफ अजहर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा सबसे अधिक वॉन्टेड व्यक्तियों में से एक था।

जैश-ए-मोहम्मद की टूटी कमर

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ज्यादातर काम रऊफ अजहर ही संभालता था। भारत की इस कार्रवाई के बाद आतंकी संगठन की कमर टूट गई है। रऊफ की मौत से मसूद अजहर पूरी तरह से बिखर गया है। बुधवार को रऊफ के जनाजे की नमाज में सेना के अफसर भी शामिल हुए थे। वहीं ऑपरेशन सिंदूर में जैश प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों और उसके चार करीबी सहयोगियों सहित 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ इन हमलों में था शामिल

जैश-ए- मोहम्मद चीफ आतंकी मसूद अजहर का भाई रऊफ अजहर भारत के खिलाफ कई हमलों में शामिल रहा था। रऊफ अजहर कंधार अपहरण योजना के अलावा 2001 के भारतीय संसद हमले, 2003 के नगरोटा आर्मी कैंप हमले, पुलवामा हमले (2019) और अन्य सीमा पार आतंकी हमलों में भी शामिल रहा था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ