---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भारत-पाकितान के बीच सीजफायर में सऊदी अरब का क्या रोल? इशाक डार ने पहली बार कबूला

Operation Sindoor: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कबूला कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने उनके रावलपिंडी के नूर खान और शोरकोट एयर बेस कैंप पर अटैक किया था। उन्होंने यह भी बोला कि ये हमले तब किए गए थे, जब पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा था।

---खबर नीचे जारी है---

Operation Sindoor: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री डार ने पुष्टि की है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से उनके दो एयरबेस कैंप, जो उनकी सेना के लिए महत्वपूर्ण थे, को तबाह किया है। ये दोनों एयरबेस कैंप रावलपिंडी में हैं-नूर खान और शोरकोट। भारत द्वारा 7 मई को की गई सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के 26  आम नागरिक मारे गए थे। डार का यह बयान पाकिस्तानी सरकार के कई बार अटैक के हमले पर इनकार के बाद आया है। बता दें कि भारत ने यह हमले पहलगाम आतंकी अटैक के बाद किया था। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर एक और बड़ा खुलासा हुआ है, जो सऊदी अरब के प्रिंस से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पाकिस्तान ने प्रिंस से बात कर आग्रह किया था कि वह एस जयशंकर से बात करें और पाकिस्तान रुकने के लिए तैयार है, इस बारे में उन्हें बताए।

डार ने खोली पाकिस्तान की सच्चाई

इशाक डार ने जियो न्यूज पर इंटरव्यू के दौरान भारत के हमलों को कबूला, जिसमें उनके दोनों ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया था। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि हमला तब हुआ जब पाकिस्तान जवाबी हमले की तैयारी कर रहा था यानी भारत की कार्रवाई तेज और स्पष्ट थी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Israel Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका के व्हाइट हाउस से बड़ा ऐलान, ट्रंप 2 हफ्ते में करेंगे फैसला

सऊदी अरब से ली थी मदद?

डार ने यह भी खुलासा किया था कि भारतीय हमलों के 45 मिनटों के अंदर-अंदर सऊदी प्रिंस फैसल बिन सलमान से संपर्क कर तुरंत किया गया था। दरअसल, वह चाहते थे कि प्रिंस पाकिस्तान की ओर से जय शंकर से बात करें और स्थिति को शांत करने का प्रयास करें।

---खबर नीचे जारी है---

क्यों किया था अटैक?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में यह आतंकी हमला 22 अप्रैल को हुआ था। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई जिसमें 25 भारतीय और 1 विदेशी शामिल था। 2008 मुंबई हमले के बाद यह हमला सबसे खतरनाक माना गया था। इस हमले में आतंकियों ने पुरुषों को अपना निशाना बनाया था और उन्हें धर्म पूछकर गोलियों से भून डाला था। इस हमले का जवाब देने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।

डार का कबूलनामा दुनिया को जवाब दे रहा?

जी हां, अबतक भारत द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर कई सवाल खड़े किए गए थे। इसकी पुष्टि के लिए सबूतों की मांग हो रही थी। हालांकि, भारत के डेलीगेशन्स दुनिया के कई देशों में जाकर ऑपरेशन की पर्याप्त जानकारी लोगों को दी थी, मगर इसके बावजूद भी कई बार सेना पर सवाल उठे थे। अब जब खुद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने यह बात कबूल कर ली है, तो अब सूबतों की आवश्यकता नहीं होगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से मिले मुनीर, अब पाकिस्तान को सता रहा ये डर

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 20, 2025 08:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola