Pakistan Terrorists

पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के सबूत देखें, पाक आर्मी की पोल खोलती News24 की रिपोर्ट

Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकवाद और आतंकी पल रहे हैं। पाकिस्तान इससे इनकार करता है, लेकिन एक तस्वीर ने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी। आतंकियों के जनाजे में पाक सरकार के नुमांइदे, सेना के जवान और वांटेड टेररिस्ट कलमा पढ़ते नजर आए।

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। 6 मई दिन मंगलवार को आधी रात के बाद पाकिस्तान और POK में घुसकर एयर स्ट्राइक की। 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए। एयर स्ट्राइक में जैश के प्रमुख मसूद अजहर ने परिवार के 10 लोग मारे जाने का दावा किया। 100 से ज्यादा आतंकी एयर स्ट्राइक में ढेर हुए हैं। भारत दावा करता रहा है कि पाकिस्तान सरकार और सेना आतंकियों को पाले हुए हैं। सरकार और सेना की पनाह में ही पाकिस्तान में आतंकवाद और आतंकी पल रहे हैं।

विज्ञापन

इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब पाकिस्तान की सरकार के नुमाइंदे, पाक सेना ISI के अधिकारी और अमेरिका में वांटेड आतंकी अब्दुल राउफ एक साथ आतंकियों के जनाजे में कलमा पढ़ते नजर आए। एक फोटो सामने आया, जिसमें सरकार, सेना और आतंकवादी एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे साफ होता है कि सरकार और सेना ही पाकिस्तान में आतंकियों को पाल रहे हैं और इस तस्वीर ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। News24 की स्पेशल रिपोर्ट में देखिए पाकिस्तान का असली चेहरा…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ