ईरान के प्रति अमेरिका का रुख नरम नहीं हो रहा है। एक बार फिर अमेरिका ने ईरान पर हमले की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि वह ईरान पर दोबारा Midnight Hammer ऑपरेशन कर सकते हैं। ट्रंप ने यह बात नेतन्याहू से मीटिंग के बाद कही।

व्हाइट हाउस में बीते दिन (भारतीय समयानुसार रात) में राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच करीब 3 घंटे तक बैठक हुई। इसमें गाजा और ईरान को लेकर दोनों ने चर्चा की। ट्रंप ने नेतन्याहू को साफ संदेश दिया कि उनका मकसद सिर्फ ईरान से डील करना ही है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने डील से इंकार किया तो पिछले साल की तरह फिर अमेरिका ईरान पर मिडनाइट हैमर ऑपरेशन करेगा। इसके परिणाम ईरान को भुगतने होंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका के इशारों पर चलता है नाटो, लेकिन ब्रिक्स…’ रूस के विदेश मंत्री लावरोव का US पर हमला

---विज्ञापन---

बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ नेगोशिएशन जारी रखने की बात कही, ताकि बातचीत के जरिये न्यूक्लियर डील हो सके। ट्रंप ने गाजा में प्रगति और मध्य पूर्व में शांति का दावा किया। गाजा में शांति को लेकर ट्रंप जल्द ही बोर्ड ऑफ पीस की बैठक करेंगे। हालांकि भारत ने इसमें शामिल होने से दूरी बना ली है।

---विज्ञापन---

मीटिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि मैंने अभी-अभी इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके कई प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। यह एक बहुत अच्छी बैठक थी। हमारे दोनों देशों के बीच शानदार संबंध जारी हैं। बैठक में कोई निर्णायक निष्कर्ष नहीं निकला, सिवाय इसके कि मैंने ईरान के साथ बातचीत जारी रखने पर जोर दिया ताकि यह देखा जा सके कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं।

---विज्ञापन---

ट्रंप ने कहा कि अगर हो सकता है, तो मैंने प्रधानमंत्री को बता दिया कि यह मेरी प्राथमिकता होगी। अगर नहीं हो सकता, तो हमें परिणाम देखना होगा। पिछली बार ईरान ने समझौता न करने का फैसला किया था, और उन्हें 'मिडनाइट हैमर' से दंडित किया गया था। यह उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ। उम्मीद है कि इस बार वे अधिक समझदार और जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा, हमने गाजा और पूरे क्षेत्र में हो रही जबरदस्त प्रगति पर चर्चा की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शहबाज शरीफ और असीम मुनीर फंसे, रक्षा मंत्री ने ही खोली पोल, कहा- सत्ता-स्वार्थ के लिए लड़ रहे जंग