ईरान पर फिर होगा Midnight Hammer ऑपरेशन? PM नेतन्याहू से मीटिंग के बाद ट्रंप ने बताई वजह

व्हाइट हाउस में एक बार फिर इजरायल के पीएम नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बीच बैठक हुई। इसमें ईरान और गाजा में शांति पर चर्चा हुई। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Trump meeting with PM Netanyahu

ईरान के प्रति अमेरिका का रुख नरम नहीं हो रहा है। एक बार फिर अमेरिका ने ईरान पर हमले की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि वह ईरान पर दोबारा Midnight Hammer ऑपरेशन कर सकते हैं। ट्रंप ने यह बात नेतन्याहू से मीटिंग के बाद कही।

विज्ञापन

व्हाइट हाउस में बीते दिन (भारतीय समयानुसार रात) में राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच करीब 3 घंटे तक बैठक हुई। इसमें गाजा और ईरान को लेकर दोनों ने चर्चा की। ट्रंप ने नेतन्याहू को साफ संदेश दिया कि उनका मकसद सिर्फ ईरान से डील करना ही है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने डील से इंकार किया तो पिछले साल की तरह फिर अमेरिका ईरान पर मिडनाइट हैमर ऑपरेशन करेगा। इसके परिणाम ईरान को भुगतने होंगे।

विज्ञापन

बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ नेगोशिएशन जारी रखने की बात कही, ताकि बातचीत के जरिये न्यूक्लियर डील हो सके। ट्रंप ने गाजा में प्रगति और मध्य पूर्व में शांति का दावा किया। गाजा में शांति को लेकर ट्रंप जल्द ही बोर्ड ऑफ पीस की बैठक करेंगे। हालांकि भारत ने इसमें शामिल होने से दूरी बना ली है।

विज्ञापन

मीटिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि मैंने अभी-अभी इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके कई प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। यह एक बहुत अच्छी बैठक थी। हमारे दोनों देशों के बीच शानदार संबंध जारी हैं। बैठक में कोई निर्णायक निष्कर्ष नहीं निकला, सिवाय इसके कि मैंने ईरान के साथ बातचीत जारी रखने पर जोर दिया ताकि यह देखा जा सके कि कोई समझौता हो सकता है या नहीं।

ट्रंप ने कहा कि अगर हो सकता है, तो मैंने प्रधानमंत्री को बता दिया कि यह मेरी प्राथमिकता होगी। अगर नहीं हो सकता, तो हमें परिणाम देखना होगा। पिछली बार ईरान ने समझौता न करने का फैसला किया था, और उन्हें ‘मिडनाइट हैमर’ से दंडित किया गया था। यह उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ। उम्मीद है कि इस बार वे अधिक समझदार और जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा, हमने गाजा और पूरे क्षेत्र में हो रही जबरदस्त प्रगति पर चर्चा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ