Operation Kaveri: सूडान में सेना और पैरामिलट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच 15 अप्रैल से शुरू हुए युद्ध अब तक जारी है। हालात भयावह हो चुके हैं। दुनिया के तमाम देश अपने-अपने नागरिकों को सूडान से बाहर निकालने में जुटे हैं। अब तक अमेरिका, ब्रिटेन समेत 8 देशों ने अपने डिप्लोमेट्स का रेस्क्यू किया है। इस कड़ी में भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि लगभग 500 भारतीय सूडान के पोर्ट तक पहुंच गए हैं। ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए मुहिम शुरू की गई है। हमारे जहाज और विमान उन्हें घर वापस लाने के लिए तैयार हैं। हम मदद के लिए बिलकुल तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Sudan Civil War: गृहयुद्ध में फंसे राजस्थानियों की वापसी तय, पोर्ट ऑफ सूडान से किया जाएगा एयरलिफ्ट
अब तक 413 की मौत, इनमें 9 बच्चे
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि सूडान संघर्ष में अब तक 413 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों की संख्या में लोग प्रभावित भी हुए हैं। उधर, संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी ने कहा कि बच्चे बड़ी कीमत चुका रहे हैं। तुर्की की न्यूज एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, संघर्ष में अब तक 9 बच्चों की मौत हो चुकी है जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं।
WHO की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने संयुक्त राष्ट्र की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूडान में सरकार के आंकड़ों के मुताबिक संघर्ष में 413 लोगों की मौत हुई है और 3,551 लोग घायल हुए हैं। लड़ाई देश की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच चल रही झड़पों का हिस्सा है।
ये भी पढ़ेंः Sudan Clash: सूडान संघर्ष में अब तक 413 लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र बोला- जंग की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे
संघर्ष से पूरा देश प्रभावित, अस्पताल बंद
हैरिस ने कहा, “सूडान में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार काम करना बंद करने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की संख्या 20 है, जबकि 12 ऐसे अस्पताल और हैं जो कभी भी बंद किए जा सकते हैं। हैरिस ने कहा कि सूडान में भारी संख्या में घायल लोगों को चिकित्सा की जरूरत है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
4 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
20 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines