Operation Dost: भूकंप के बाद तुर्की के जख्मों पर भारत लगातार मरहम लगा रहा है। गुरुवार को भारत ने राहत सामग्री से भरी छठी ‘ऑपरेशन दोस्त’ फ्लाइट तुर्की भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भूकंप राहत प्रयासों के लिए बचाव कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा उपकरणों को लेकर भारत से छठा विमान तुर्की पहुंच गया है।
बता दें कि छठी फ्लाइट में भूकंप प्रभावित देश के लिए बचाव दल, डॉग स्क्वायड और आवश्यक दवाएं मौजूद हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा, “छठी ऑपरेशन दोस्त फ्लाइट तुर्किए पहुंची। राहत प्रयासों में तैनाती के लिए अधिक खोज और बचाव दल, डॉग स्क्वायड, आवश्यक खोज और पहुंच उपकरण, दवाएं और चिकित्सा उपकरण तैयार हैं।”
विदेश मंत्री ने तुर्की के फील्ड अस्पताल की फोटो भी पोस्ट की
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर EAM ने तुर्की के एक फील्ड अस्पताल की तस्वीरें पोस्ट कीं, जहां डॉक्टर्स घायलों के इलाज की तैयारी में जुटे थे। बता दें कि 6 फरवरी को घातक भूकंप के बाद तुर्की और पड़ोसी सीरिया में मरने वालों की संख्या दोनों देशों में 15,000 से अधिक हो गई है।
जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा, “तुर्किये के हटे में यह फील्ड अस्पताल भूकंप से प्रभावित लोगों का इलाज करेगा। चिकित्सा और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और उपकरणों की हमारी टीम आपात स्थिति के इलाज की तैयारी कर रही है।”
और पढ़िए –अमेरिका ने यूक्रेन को मानवीय सहायता देने के लिए भारत के समर्थन का स्वागत किया
अरिंदम चौधरी ने भी दी थी ये जानकारी
इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत फील्ड अस्पताल भारतीय सेना द्वारा तुर्किये में हटे प्रांत के इस्केंडरुन में स्थापित किया गया है। 6 फरवरी को देश में भूकंप के झटकों के बाद चल रहे संकट के बीच भारत तुर्की को लगातार सहायता प्रदान कर रहा है।
भारत में तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ को एक बहुत महत्वपूर्ण ऑपरेशन बताया है। फिरत सुनेल ने गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर ये बातें कही थी। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन दोस्त एक प्रतीकात्मक ऑपरेशन है। यह पहले ही साबित कर देता है कि हम दोस्त हैं। हमें अपने संबंधों को और गहरा करना है।”
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री बोले- हम हरसंभव मदद को तैयार
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि भारत भूकंप प्रभावित तुर्की के लोगों को समर्थन देने के लिए तैयार है। एएनआई से बात करते हुए, मुरलीधरन ने कहा कि तुर्की में जमीन पर चार टीमें काम कर रही हैं, जिनमें दो बचाव दल, डॉग स्क्वॉड और दो मेडिकल टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही तुर्की में एक फील्ड अस्पताल खोल चुका है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
1 hr agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
10 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
10 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
12 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
15 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
18 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
18 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines