Oil Tanker Missing Indians Crew Oman Coast: ओमान के समुद्री तट पर एक ऑयल टैंकर पलटने की खबर सामने आई है। ओमान के सुरक्षा केंद्र के अनुसार, तेल टैंकर पलटने से 13 भारतीयों सहित चालक दल के 16 सदस्य लापता हो गए हैं। उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तेल टैंकर यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था। इस दौरान यह ओमान के तट पर पलट गया।
पानी में उल्टा पड़ा है ऑयल टैंकर
समुद्री सुरक्षा केंद्र का कहना है कि इस टैंकर पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। ‘प्रेस्टीज फाल्कन’ नाम के तेल टैंकर के चालक दल में 13 भारतीय और श्रीलंका के तीन लोग शामिल थे। जानकारी के अनुसार, यह जहाज ओमानी बंदरगाह दुकम के पास पलट गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, तेल टैंकर पानी में डूबा हुआ उल्टा पड़ा है। शिपिंग डेटा से ये भी पता चला कि जहाज का निर्माण 2007 में हुआ। इसकी लंबाई 117 मीटर है। माना जाता है कि ऐसे छोटे टैंकर आम तौर पर छोटी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
प्रमुख तेल रिफाइनरी के पास
उल्लेखनीय है कि दुकम बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है। जो ओमान की मुख्य तेल और गैस परियोजनाओं के करीब माना जाता है। दुकम के इंडस्ट्रियल एरिया में यहां एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी है। इसे ओमान की सबसे बड़ी आर्थिक परियोजना कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: Olympics से पहले फ्रांस में बड़ा फेरबदल, पहले Gay प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ दिया इस्तीफा
ये भी पढ़ें: 1 बार चार्ज पर 10 लाख km चलेगी इलेक्ट्रिक कार! नई बैटरी सॉल्व करेगी सबसे बड़ी दिक्कत
ये भी पढ़ें: 2 करोड़ साल पहले गायब हो गया था धरती का ये हिस्सा! 10 साल की रिसर्च ने खोला बड़ा राज
ये भी पढ़ें: 59 साल पहले तक मंगल पर रहते थे एलियन! फिर सामने आई इन तस्वीरों ने खत्म की उम्मीद
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
6 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
8 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
12 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
12 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
14 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
21 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
23 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines