Canada News: कनाडा के नॉर्थ यॉर्क स्टेट में एक शख्स खुद ही डॉक्टर बन गया। स्कारबोरो शहर में रहने वाले 60 वर्षीय बैरी को चार साल से दांत (दाढ़) में दर्द था। उसने कई बार नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) से मदद मांगी थी। लेकिन हर बार उसे मदद ने नाम पर टरकाया गया। इसके बाद बैरी इतना परेशान हो गए कि अपना इलाज खुद ही करने की ठान ली। जिसके बाद उन्होंने व्हिस्की पी और हथौड़े व सरौते (कील खींचने वाला उपकरण) की मदद से खुद ही इलाज कर लिया। बैरी ने एक घंटे तक अपनी दाढ़ को टुकड़ों में निकाल लिया। DIY सर्जरी के दौरान उन्हें एक बार असहनीय दर्द हुआ।
उन्होंने दर्द को कम करने के लिए नरम कपड़े के टुकड़ों का सहारा भी लिया। बैरी की 60 वर्षीय पत्नी डायने के अनुसार बैरी को इतना दर्द हुआ कि वे उनकी चीखें नहीं सुन सकीं। जिसके बाद बेडरूम में जाकर छिप गईं। बैरी ने कहा कि वे जब सुबह उठे थे तो मुंह सूजा हुआ था। ऐसे लग रहा था कि उनको किसी ने जोर से मुक्का मारा हो। बैरी ने कहा कि उनको न्यूकैसल में 90 मील (144 KM) दूर इलाज की पेशकश हुई थी।
पहले स्वास्थ्य विभाग में काम कर चुके बैरी
इसके बाद 45 मील दूर साउथ में कनाडा NHS ने ऑप्शन एनएचएस ने दिया था। ये दोनों ही निजी अस्पताल थे। जहां इलाज का खर्च उनको 400 पाउंड (42688 रुपये) बताया गया। अगर वे मोबिलिटी स्कूटर से इलाज के लिए वहां जाते तो खर्च और भी बढ़ सकता था। लेकिन वे शारीरिक तौर पर भी अक्षम हैं और इतना ज्यादा कैश पे नहीं कर सकते थे। बता दें कि बैरी पूर्व में स्वास्थ्य कर्मी रह चुके हैं। उन्होंने 25 साल तक एनएचएस को अपनी सेवाएं दी हैं। बैरी के अनुसार इसके बाद भी उनकी अनदेखी की गई। उन्होंने स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मांगा था। बैरी का मामला सामने आने के बाद एक स्थानीय अस्पताल ने उनको फ्री इलाज की पेशकश की है।
यह भी पढ़ें:‘भारत के दलाल…’, भीड़ ने पीट-पीटकर की युवकों की हत्या; ब्रिज से लटका दिए शव…जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
यह भी पढ़ें: Nepal Helicopter Crash: नेपाल में फिर बड़ा हादसा! दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, 4 की मौत
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
5 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
8 hrs agoLIVE: विवादित टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत
8 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
9 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
9 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
17 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
21 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
23 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines