नई दिल्ली: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही उनकी पत्नी को एक प्रमुख सैन्य परेड से पहले एक बैलिस्टिक मिसाइल के आकार का पेंडेंट पहने हुए देखा गया। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में कोरियाई पीपुल्स आर्मी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित डिनर में री सोल जू को ये अनोखा पेंडेट पहने देखा गया था। उन की वाइफ री सोल जू के उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के आकार का सिल्वर पेंडेंट पहनने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
बेटी ने लिया सैन्य परेड में हिस्सा
इस बीच, किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ भी चर्चा का विषय बनीं। उनकी युवा बेटी ने सैन्य परेड में हिस्सा लिया। कहा जा रहा है कि उसे उत्तर कोरिया के भावी नेता के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। बुधवार की रात की परेड ने किम के बढ़ते परमाणु शस्त्रागार में लेटेस्ट हार्डवेयर को भी प्रदर्शित किया, जिसमें विशेषज्ञों ने कहा कि नई बैलिस्टिक मिसाइल का अगले महीनों में परीक्षण किया जा सकता है। 75 साल पहले सैन्य परेड के दिन ही देश की सशस्त्र सेना की स्थापना हुई थी। ये किम जोंग उन की बेटी की सार्वजनिक रूप से पांचवीं यात्रा भी थी। वह नौ या दस साल की है।
और पढ़िए –पाकिस्तान में पेट्रोल को लेकर हाहाकार, फरवरी मध्य तक होगा पेट्रोल संकट
लिमोसिन की सवारी
काले कोट और फेडोरा पहने किम को उत्तर कोरियाई राज्य टीवी फुटेज में अपनी पत्नी और बेटी के साथ परेड के लिए एक लिमोसिन की सवारी करते हुए दिखाया गया। इस आयोजन को गुरुवार को सार्वजनिक किया गया था। शाम की अतिरिक्त तस्वीरों में री सोल जू किम जोंग उन, उनकी बेटी और सैन्य नेताओं के साथ डिनर के दौरान बैठे नजर आए।
संबंधित खबरें
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
2 mins agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
8 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
9 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
10 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
13 hrs agoLIVE: भुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
15 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
15 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines