हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अमेरिका से युद्ध की तैयारी में जुटा उत्तर कोरिया! कहा- 8 लाख लोग सेना में शामिल होकर जान देने को तैयार

विज्ञापन

North Korea: क्या नॉर्थ कोरिया अमेरिका से युद्ध की तैयारी कर रहा है? ये सवाल इसलिए क्योंकि उत्तर कोरिया का दावा है कि अमेरिका से लड़ने के लिए लगभग 8 लाख लोग सेना में शामिल होने को तैयार है। सीएनएन ने उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार रोडोंग सिनमुन के हवाले से ये जानकारी दी है।

नॉर्थ कोरिया के सरकारी अखबार ने बताया है कि लगभग 800,000 छात्रों और लोगों ने अमेरिका का मुकाबला करने के लिए सेना में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका-दक्षिण कोरिया के चल रहे सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपनी ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च की थी।

और पढ़िए – Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार, 16 यात्रियों की मौत, 30 घायल

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर लगाया ये आरोप

योनहाप न्यूज के अनुसार, दक्षिण कोरिया-यूएस फ्रीडम शील्ड (FS) अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, (ICBM) Hwasongpho-17 लॉन्च किया। मिसाइल के प्रक्षेपण के बाद राज्य समाचार एजेंसी के जरिए कहा गया कि अमेरिका की ओर से युद्ध अभ्यास के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में अस्थिर माहौल बनाया जा रहा है।

उत्तर कोरिया की ओर से कहा गया कि Hwasongpho-17 की लॉन्चिंग दुश्मनों को कड़ी चेतावनी देने के लिए की गई है। कहा कि गंभीर चेतावनी के बावजूद लगातार कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को जानबूझकर बढ़ाया जा रहा है। बता दें कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने मौके पर ही ICBM यूनिट के लॉन्चिंग ड्रिल का मार्गदर्शन किया। मिसाइल (ICBM) 6200 किमी की ऊंचाई तक पहुंची और इसकी 1080 किमी की रेंज दर्ज की गई।

और पढ़िए – डोनाल्ड ट्रंप कब होंगे गिरफ्तार? खुद बताई तारीख, समर्थकों से की विरोध करने की अपील

13 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा अमेरिका-साउथ कोरिया का युद्धाभ्यास

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 13 मार्च से युद्धाभ्यास चल रहा है, जो 23 मार्च तक जारी रहेगा। युद्धाभ्यास के शुरू होने से पहले उत्तर कोरिया के मंत्री किम सोन ग्योंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि ये युद्धाभ्यास गैर जिम्मेदाराना हरकत है जो कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति को गलत दिशा में ले जाएगी।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें