Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में तेज रफ्तार बस हादसे की शिकार, 16 यात्रियों की मौत, 30 घायल

Bangladesh News, Bus Accident, Bangladesh Bus Accident

Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में ढाका जा रही एक बस के खाई में गिरने और पलट जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस उस वक्त हादसे की शिकार हुई जब वह मदारीपुर के शिबचर उपजिला के कुतुबपुर इलाके से गुजर रही थी। इस दौरान रविवार सुबह पदमा ब्रिज के एप्रोच रोड से जा रही बस खाई में गिर गई।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। शिबचर हाईवे पुलिस स्टेशन के ओसी अबू नईम एमडी मोफज्जेल हक ने बताया कि दमकल सेवा और पुलिस स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान चला रही है। घायलों को उनकी चोटों की गंभीरता के आधार पर अस्पतालों में ले जाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़िए – US Presidential Election 2024: एलन मस्क का दावा- अगर अरेस्ट हुए तो भारी मतों से फिर राष्ट्रपति चुने जाएंगे ट्रंप

और पढ़िए – जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक समस्याओं से निपटने पर होगी चर्चा

बस के ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इमाद परिभान बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खाई में गिर गई। मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने कहा कि घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ