World News: अमेरिका में भारतीय मूल की एक महिला वकील को कंपनी के सीईओ के साथ रिलेशन बनाना भारी पड़ गया है। कंपनी ने कार्यस्थल पर अनुचित रिश्ते के चलते दोनों को नौकरी से निकाल दिया है।
नॉरफ़ॉक साउथर्न कॉरपोरेशन में चीफ लीग ऑफिसर के तौर पर काम करने वाली नाबानिता नाग को उनके पद से हटा दिया गया है। कंपनी ने जांच में पाया कि नाबानिता का अपने बॉस चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर एलन शॉ के साथ सहमति का रिश्ता है। कंपनी ने नाबानिता के साथ एलन शॉ को भी नौकरी से निकाल दिया है।
हालांकि नाबानिता और एलन के बीच सहमति का रिश्ता था, लेकिन कंपनी ने इसे नियमों के खिलाफ माना। नॉरफ़ॉक साउथर्न कॉरपोरेशन ने अपने बयान में कहा कि दोनों के बीच सहमति से रिश्ता था, लेकिन इससे कंपनी के नियमों और एथिक्स कोड का उल्लंघन हो रहा था।
कॉरपोरेशन ने अपने बयान में कहा, ‘यह फैसला तब लिया गया, जब जांच में पाया गया कि शॉ ने कंपनी की चीफ लीगल ऑफिसर के साथ सहमति का रिश्ता बनाकर कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया। शॉ को पद से हटाए जाने का कंपनी के काम-काज, वित्तीय रिपोर्टिंग और संचालन से कोई संबंध नहीं है।’
नाबानिता नाग ने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल ने खुद को ‘अनुभवी लीडर’ बताया है, जो फॉर्च्यून 300 में शामिल तीन सार्वजनिक कंपनियों के साथ करती हैं। नाबानिता नाग पहले गोल्डमैन सैक्स में काम करती थीं।
नाबानिता नाग को 2022 में नॉरफ़ॉक साउथर्न कॉरपोरेशन का चीफ लीगल ऑफिसर नियुक्त किया गया था। वहीं 2023 में उन्हें कॉरपोरेट अफेयर्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है।
नाग ने 2020 में कॉरपोरेशन को वकील के तौर पर ज्वॉइन किया था। उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से इंग्लिश और गवर्नमेंट में बैचलर डिग्री की पढ़ाई की है। आगे चलकर उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की पढ़ाई की।
कंपनी ने एलन शॉ की जगह चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मार्क आर जॉर्ज को कंपनी का प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
7 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
14 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
15 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
15 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
17 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
23 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines