हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में मिला नोबेल

Nobel Prize 2026: फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में 2026 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है. कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को संयुक्त रूप से यह सम्मान मिला है. वैज्ञानिकों ने रोशनी की मदद से मस्तिष्क की कोशिकाओं को नियंत्रित करने वाली क्रांतिकारी तकनीक खोजी है.

विज्ञापन
फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में 2026 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है. कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को संयुक्त रूप से यह सम्मान मिला है. CREDIT: X (The Nobel Prize)

Nobel Prize 2026: फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में साल 2026 के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है. कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली ने सोमवार, 5 अक्टूबर को इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा की. इस साल यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को संयुक्त रूप से दिया जाएगा. इन्हें प्रकाश-नियंत्रित आयन चैनलों और ‘ऑप्टोजेनेटिक्स’ से जुड़ी महत्वपूर्ण खोजों के लिए चुना गया है.

यह भी पढ़ें : ‘ऑप्टोजेनेटिक्स’ पर काम करने वाले 3 साइंटिस्ट्स को मेडिसिन में 2026 का नोबेल प्राइज

कौन हैं तीनों वैज्ञानिक? जिन्हें मिला नोबेल

स्टॉकहोम के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट द्वारा कार्ल डेसेरोथ , पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को “लाइट-गेटेड आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी उनकी खोजों के लिए” प्रतिष्ठित सम्मान नोबेल 2026 से नवाजा गया है.

विज्ञापन
  • कार्ल डेसेरोथ : कार्ल डेसेरोथ एक अमेरिकी न्यूरोवैज्ञानिक, बायोइंजीनियर और मनोचिकित्सक हैं, जो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. उन्होंने बुनियादी प्रयोगशाला शोध को व्यावहारिक रूप देकर इस तकनीक को न्यूरोसाइंस के लिए एक बेहद शक्तिशाली टूल बनाया.
  • पीटर हेगमैन : पीटर हेगमैन एक प्रसिद्ध जर्मन जीवविज्ञानी हैं, जिन्हें फोटोबायोलॉजी के क्षेत्र का विशेषज्ञ माना जाता है.
  • जार्ज नागेल : जार्ज नागेल भी एक जर्मन वैज्ञानिक और प्रोफेसर हैं, जिन्होंने हेगमैन के साथ मिलकर प्रकाश के प्रति संवेदनशील आणविक चैनलों की कार्यप्रणाली को दुनिया के सामने रखा.

क्या है ऑप्टोजेनेटिक्स और यह क्यों खास है?

इन तीनों वैज्ञानिकों के शोध ने आधुनिक न्यूरोसाइंस में एक नई क्रांति ला दी है. ऑप्टोजेनेटिक्स एक ऐसी तकनीक है, जिसमें रोशनी के जरिए मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं को नियंत्रित और सक्रिय किया जाता है. इसकी मदद से वैज्ञानिक अब यह आसानी से समझ पा रहे हैं कि दिमाग के अलग-अलग हिस्से हमारी यादों, भावनाओं और व्यवहार को किस तरह तय करते हैं.
ऑप्टोजेनेटिक्स ने मस्तिष्क के अध्ययन का नजरिया पूरी तरह बदल दिया है. इसके जरिए शोधकर्ता विशिष्ट न्यूरॉन्स पर रोशनी डालकर दिमाग की कार्यप्रणाली को सीधे देख सकते हैं. इतना ही नहीं, वैज्ञानिक अब इस तकनीक की मदद से दृष्टिबाधित लोगों की आंखों की रोशनी लौटाने की संभावनाओं पर भी काम कर रहे हैं.

शैवाल से शुरू हुई थी यह खोज

इस अनोखी तकनीक की नींव पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल के एक शोध से पड़ी. दोनों ने ‘क्लैमाइडोमोनास’ नामक एककोशिकीय शैवाल पर काम करते हुए उसकी सतह पर ‘चैनलरोडोप्सिन’ नाम के प्रोटीन का पता लगाया. उन्होंने देखा कि जब इस प्रोटीन पर नीली रोशनी पड़ती है, तो यह एक चैनल खोल देता है. इससे आवेशित कण अंदर बहने लगते हैं और एक विद्युत संकेत बनता है.

विज्ञापन

जीवित मस्तिष्क पर ऐसे हुआ परीक्षण

इसके बाद वैज्ञानिक कार्ल डेसेरोथ ने इस खोज को आगे बढ़ाया. उन्होंने चैनलरोडोप्सिन के जीन को चूहे की तंत्रिका कोशिकाओं में डाला. नीली रोशनी डालते ही वे तंत्रिका संकेत को एक्टिव करने में सफल रहे. साल 2005 में यह शोध प्रकाशित हुआ और दो साल बाद उन्होंने साबित कर दिया कि यह लाइट स्विच जीवित चूहे के दिमाग में भी काम करता है.

यह भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार किसे मिलता है और किसे नहीं? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola