हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ट्रंप और नोबेल विजेता मारा कोरिना मचाडो में क्या बात कॉमन? दोनों का है एक दुश्मन

Nobel Peace Prize 2025: इस साल नोबेल पीस प्राइज का सम्मान मारा कोरिना मचाडो को दिया गया है. हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम की भी काफी चर्चा थी. क्या आप जानते हैं इन दोनों नेताओं में एक समानता है? चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की विजेता मारा कोरिना मचाडो बन चुकी हैं. इस साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की थी लेकिन वह चूक गए. मगर क्या आप जानते हैं ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो में एक समानता भी है और यह समानता नोबेल प्राइज नहीं है. दरअसल, इन दोनों नेताओं का एक समान दुश्मन है.

कौन हैं दोनों का एक दुश्मन?

डोनाल्ड ट्रंप और मारा कोरिना मचाडो का दुश्मन वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलेस मादुरो है. मादुरो वेनेजुएला में तानाशाही चलाते हैं जिसका विरोध दोनों नेताओं द्वारा किया जाता है. मचाडो ने उनकी सत्ता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हजारों लोगों को सड़कों पर इकट्ठा कर दिया था. इसके बाद मादुरो ने उन्हें हिरासत में लेने का भी आदेश दे दिया था जिस वजह से उन्हें छिपना भी पड़ा था. हालांकि, कुछ समय वह जेल में रही थीं.

ये भी पढ़ें-करोड़ों में कैश प्राइस, सोने का मेडल…, नोबेल विजेता बनने के बाद मारिया कोरिना मचाडो को क्या-क्या मिलेगा?

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर ट्रंप भी वेनेजुएला में तानाशाही को समाप्त कर लोकतंत्र की स्थापना करना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए इनाम का भी ऐलान किया था. अमेरिका के राजनीतिज्ञ और ट्रंप के करीबी मार्को रुबियो मादुरो को जबरन सत्ता से हटाने का आग्रह भी कर रहे थे. व्हाइट हाउस में वेनेजुएला को लेकर कई बड़ी योजनाएं बनाई गई थी जिसके चलते वेनेजुएला संकट की कगार तक पहुंच चुका था.

मचाडो ने ट्रंप को कहा था धन्यवाद

दरअसल, ट्रंप ने मादुरो को सबसे बड़ा ड्रग माफिया, अमेरिकी न्याय का भगोड़ा, अवैध शासक बताया था. उन्होंने उसे पकड़ कर लाने के लिए इनाम की राशि को भी दोगुना कर दिया था. इसके लिए मचाडो ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने ट्रंप को धन्यवाद कहा था और उनकी प्रशंसा भी की थी.

विज्ञापन

क्या मचाडो को झेलनी पड़ेगी ट्रंप की नाराजगी?

हालांकि, ट्रंप और मचाडो की वेनेजुएला में लोकतंत्र के लिए समान सोच रही है लेकिन ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए मेहनत कर रहे थे. उनके लिए कई वैश्विक नेताओं ने भी मंजूरी दी थी लेकिन नोबेल समिति ने मचाडो को पुरस्कृत कर दिया. इसके बाद हो सकता है कि अब नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मचाडो को ट्रंप की नाराजगी झेलनी पड़े.

ये भी पढ़ें-ट्रंप को नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर आया अमेरिका का बयान, समिति पर कसा तंज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola