ट्रंप को नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर आया अमेरिका का बयान, समिति पर कसा तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर व्हाइट हाउस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है. संचार निदेशक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे, युद्ध खत्म करते रहेंगे और मानवता की रक्षा करेंगे. वहीं व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नोबेल समिति पर आरोप लगाया कि उसने शांति के बजाय राजनीति को प्राथमिकता दी है.

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर White House की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. व्हाइट हाउस के संचार निदेशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौते करते रहेंगे, युद्ध समाप्त करते रहेंगे और लोगों की जान बचाते रहेंगे. उनका दिल मानवतावादी है और उनके जैसा कोई नहीं है, जो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से पहाड़ों को हिला सके.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर White House के अधिकारी ने नोबेल पुरस्कार का ऐलान करने वाली समिति पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने शांति के स्थान पर राजनीति को चुना है. व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि एक बार फिर नोबेल समिति ने साबित कर दिया है कि वे शांति से ऊपर राजनीति को महत्व देते हैं.

विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने नोबेल समिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने शांति के स्थान पर राजनीति को चुना. व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है, “एक बार फिर नोबेल समिति ने साबित कर दिया है कि वे शांति से ऊपर राजनीति को महत्व देते हैं.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में युद्ध विराम के लिए समझौते को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पीएम मोदी ने भी इसके लिए फोन करके डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी थी. इस युद्ध विराम की घोषणा, नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किये जाने से दो दिन पहले ही की गई थी.

विज्ञापन

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित कई विदेशी नेताओं ने एकसुर में कहा कि ट्रंप इस प्रतिष्ठित सम्मान के हकदार हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है डोनाल्ड ट्रंप जटिल संकटों को हल करने के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं.

विज्ञापन

वहीं मचाडो ने स्वयं अपनी जीत के बाद ट्रम्प की प्रशंसा करते हुए लिखा कि “मैं यह पुरस्कार वेनेजुएला के पीड़ित लोगों और हमारे मुद्दे के प्रति उनके निर्णायक समर्थन के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प को समर्पित करती हूं.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ