28 फरवरी को हवाई हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है. इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच सीज़फायर हुआ था और सभी को उम्मीद थी कि अब शायद सब ठीक हो जाएगा. लेकिन युद्ध का खतरा अब टलता हुआ नज़र नहीं आ रहा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी पर धमकी देते आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान पर 1000 मिसाइलें दागने के लिए तैयार है. इसी बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत करने से साफ मना कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ जाता, तब तक वो किसी समझौते के लिए तैयार नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: ईरान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, सैटेलाइट इमेज में फिर दिखे परमाणु ठिकाने, जानें क्या है डोनाल्ड ट्रंप का प्लान?
होने वाला है युद्ध?
ईरान और अमेरिका के बीच सिर्फ बयानबाज़ी ही नहीं हुई है, बल्कि मिसाइल अटैक भी किए गए. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमले हुए और कुछ ही देर बाद ईरान के शहरों पर भी मिसाइलें दागी गईं. अमेरिका ने तेहरान के आसपास कई इलाकों पर बमबारी की, ऑयल रिफाइनरी और पुल को भी तबाह कर दिया. दरअसल, ईरान का पूरा फोकस खामेनेई के अंतिम संस्कार पर था, वो उन्हें दफनाने के लिए लंबे वक्त से तैयारियां कर रहे थे, लेकिन इस बीच अमेरिका की ओर से किए जा रहे हमलों का जवाब देना भी ज़रूरी था. ईरान ने कतर और बहरीन तक मिलिट्री कैंप्स पर अटैक किया. ईरान ने तेल अवीव और कई इलाकों में मौजूद इजरायल के मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया. इन सबके बीच ट्रंप के ताजा बयान ने सभी को परेशान कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनपर हमला किया या हत्या की कोशिश भी की, तो ईरान पर 1000 से ज्यादा मिसाइलें दागी जाएंगी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और उन्हें ये ऑर्डर दिया गया है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप को कुछ भी होता है तो एक साल तक ईरान पर हमले किए जाएं और उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया जाए.
मोजतबा ने खाई बदला लेने की कसम
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने ये कसम खाई है कि वो अपने पिता की मौत का बदला ज़रूर लेंगे. उन्होंने ये बात टेलीग्राम अकाउंट के ज़रिए कही है. मोजतबा ने ये मैसेज अपने पिता के अंतिम संस्कार के वक्त दिया. मैसेज में लिखा था- “हम शहीद नेता और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों के खून का बदला अपराधी और बदनाम हत्यारों से लेने का वादा करते हैं.” दरअसल, खामेनेई के अंतिम संस्कार के वक्त लोगों ने खुलकर ये मांग रखी कि ट्रंप की हत्या कर दी जाए. इसी बयान के बाद ट्रंप ने ईरान को बर्बाद करने के ऑर्डर दिए हैं. अब सभी को इस बात का डर सता रहा है कि अगर ईरान और अमेरिका के बीच फिर से युद्ध छिड़ता है तो हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे. दोनों देशों की लड़ाई में बाकी देश भी पिसेंगे और इसका सबसे ज्यादा खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा आम लोगों को.
ये भी पढ़ें: ‘तेहरान चाहता है बातचीत, लेकिन…’, ईरान के साथ जारी तनाव के बीच ट्रंप का दावा
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
6 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
14 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
16 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
18 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
20 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
22 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines