'तेहरान चाहता है बातचीत, लेकिन…', ईरान के साथ जारी तनाव के बीच ट्रंप का दावा

यह ताजा विवाद और तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में तीन कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में ईरानी ठिकानों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की.

Donald Trump

Credit- X

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत को आगे बढ़ाने की गुहार लगाई थी, जिसे वाशिंगटन ने स्वीकार तो कर लिया है, लेकिन साथ ही तेहरान को साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है कि दोनों देशों के बीच चल रहा सीजफायर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है.

विज्ञापन

क्या है ट्रंप का दावा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने के लिए कहा है. हम ऐसा करने के लिए सहमत हो गए हैं, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने उन्हें साफ शब्दों में बता दिया है कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है!’

विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि यह बातचीत किस स्तर पर होगी.

दोबारा क्यों बढ़ा विवाद?

यह ताजा विवाद और तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में तीन कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में ईरानी ठिकानों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की. वाशिंगटन ने इन जहाजों पर हुए हमलों के लिए सीधे तौर पर तेहरान को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि ईरान ने इन आरोपों को संदिग्ध बताया था.

विज्ञापन

ईरान ने दागी थीं कुवैत और बहरीन में मिसाइलें

अमेरिका की कार्रवाई से भड़के ईरान ने कुवैत और बहरीन में स्थित दर्जनों अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए थे. बहरीन में ही अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है. इसके अलावा, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने यह भी दावा किया था कि उसने अमेरिका के एक अत्याधुनिक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ