हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार, तेल उत्पादन पर भी दिया बड़ा बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और इस दिशा में काफी प्रगति हुई है. उन्होंने कहा, ‘हम ईरान के साथ काफी आगे बढ़े हैं. हम युद्ध से पहले की तुलना में अब अधिक तेल निकाल रहे हैं.

विज्ञापन
यह युद्ध नहीं है, जब पांच महीने तक कोई घायल या मारा नहीं गया, तो इसे युद्ध कैसे कहा जा सकता है? (Photo: ANI)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव को युद्ध मानने से इनकार किया है. उनका कहना है कि पिछले 5 महीनों में इस टकराव के दौरान किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ है. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ बातचीत में काफी प्रगति की है और अब पहले की तुलना में अधिक तेल निकाल रहा है. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हर महीने हजारों लोगों की जान जा रही है, जबकि ईरान के मामले में अमेरिका को पिछले सात महीनों में कोई नुकसान नहीं हुआ है.

किसी की जान नहीं गई तो युद्ध कैसे?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और इस दिशा में काफी प्रगति हुई है. उन्होंने कहा, ‘हम ईरान के साथ काफी आगे बढ़े हैं. हम युद्ध से पहले की तुलना में अब अधिक तेल निकाल रहे हैं. यह युद्ध नहीं है, जब पांच महीने तक कोई घायल या मारा नहीं गया, तो इसे युद्ध कैसे कहा जा सकता है?’

यह भी पढ़ें: ‘ट्रंप को मारने के लिए आवाजें आ रही थीं’, व्हाइट हाउस के पास हथियार के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध से की ईरान के हालात की तुलना

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए ईरान के साथ टकराव की तुलना की. उन्होंने दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में हर महीने करीब 25 हजार लोगों की जान जा रही है. इसके विपरीत, अमेरिका ने पिछले सात महीनों में किसी सैनिक को नहीं खोया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के मामले में अमेरिका का पूरा नियंत्रण है. हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और आने वाले समय में इसका परिणाम सामने आएगा. उनके मुताबिक, अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है और आगे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके हैं पाबंदी, ट्रंप ने बनाया और भी पावरफुल

विज्ञापन

केशम द्वीप के पास हमले पर क्या बोले ट्रंप?

ईरान के केशम द्वीप के आसपास अमेरिकी हमलों की खबरों पर भी ट्रंप से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने जानकारी देने से बचने की कोशिश की. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते. हालांकि, उन्होंने सीमित सैन्य कार्रवाई किए जाने की बात स्वीकार की. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने कुछ छोटे हमले किए थे और ईरान की ओर से तैयार किए गए एक छोटे वायु रक्षा उपकरण को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने इस उपकरण को महज 5 से 15 मिनट के भीतर निष्क्रिय कर दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola