---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

क्या पहले ही से तय था कि निमिषा को नहीं होगी फांसी, क्यों नहीं किया गया खुलासा? जानें अब क्या होगा

केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी, लेकिन यह सजा पहले ही टाल दी गई थी। हालांकि, इसकी जानकारी गोपनीय रखी गई ताकि कानून-व्यवस्था बिगड़े नहीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यमन के राष्ट्रपति ने अल वसाब क्षेत्र के शासक की सिफारिश पर यह फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

यमन में निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी की सजा दी जानी थी, लेकिन फिलहाल फांसी की सजा टाल दी गई है। फांसी की सजा टलवाने के लिए कोझिकोड के ग्रैंड मुफ्ती ने भी यमन के विद्वानों और जानकारों से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी दी गई है कि निमिषा की फांसी टाल दी गई है। अब इस मामले में नई कहानी सामने आई है। बताया जा रहा है कि निमिषा की फांसी पहले ही टाल दी गई थी, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। क्यों? सवाल ये भी उठता है कि अब निमिषा के साथ क्या होगा?

पहले ही टल गई थी फांसी!

सामाजिक कार्यकर्ता सैमुअल जेरोम भास्करन लगातार केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मदद कर रहे हैं और उसे बचाने के लिए यमन में बातचीत कर रहे हैं। भास्करन का कहना है कि उनकी फांसी को स्थगित करने के निर्णय में मृतक तलाल अब्दो मेहदी का परिवार शामिल नहीं था। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में भास्करन ने बताया कि अल वसाब क्षेत्र के शासक अब्दुल मलिक अल नेहया ने शुक्रवार को यमन के राष्ट्रपति से मुलाकात की और इसके बाद फांसी टालने का फैसला लिया गया।

---विज्ञापन---

क्यों देरी से दी गई फांसी टालने की सूचना?

इस मुलाकात के एक दिन बाद राष्ट्रपति ने फांसी को टालने का निर्णय ले लिया था, हालांकि इसकी जानकारी लीक न करने का निर्देश भी दे दिया गया था। सैमुअल जेरोम भास्करन ने कहा कि भारत सरकार भी इस अभियान में शामिल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फांसी टाले जाने की सूचना देरी से दी गई।

यह भी पढ़ें : कैसी है यमन की सना सेंट्रल जेल? जहां 8 साल से बंद है निमिषा प्रिया

---विज्ञापन---

बताया गया कि फांसी टाले जाने की जानकारी इसलिए देरी से दी गई क्योंकि कानून व्यवस्था के बिगड़ने का डर था। वहीं अभी तक तलाल अब्दो मेहदी के परिवार ने निमिषा को माफ नहीं किया है। बड़ी संख्या में लोग निमिषा की फांसी देखने के लिए जाने वाले थे। ऐसे में फांसी टालने की सूचना देरी से दी गई।

अब निमिषा के साथ क्या होगा?

निमिषा अभी भी जेल में ही है और जेल में ही रहेगी, लेकिन अगले आदेश तक उसे फांसी की सजा नहीं दी जाएगी। निमिषा को फांसी से बचाने के लिए तलाल अब्दो मेहदी के परिवार द्वारा माफ किया जाना ज़रूरी है और प्रिया के पति टॉमी थॉमस ने कहा, “यदि दीया (रक्त धन) के माध्यम से समझौता हो जाता है तो उसे रिहा किया जा सकता है।”

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2025 10:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola