US Presidential Election 2024 : अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से इस पद पर उम्मीदवार का नामांकन पाने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय मूल की निक्की हेली के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। हालांकि, अब निक्की हेली का दावा कमजोर पड़ रहा है लेकिन वह हार मानने के लिए तैयार नहीं दिख रही हैं। हेली को पहले ही आयोवा, न्यू हैम्पशायर और यूएस वर्जिन आइलैंड में ट्रंप के हाथों हार मिल चुकी है। नेवादा में हुए प्राइमरी में वह नोटा से हार गई थीं। अब साउथ कैरोलिना के प्राइमरी में भी उन्हें ट्रंप के आगे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निक्की के सामने अब क्या विकल्प हैं और वह क्या रास्ता अपनाएंगी?
साउथ कैरोलिना प्राइमरी चुनाव में निक्की हेली को काफी उम्मीदें थीं। यह उनका गृह राज्य भी है। लेकिन, यहां भी ट्रंप ने जीत हासिल की। बीते समय में कई मौकों पर निक्की, डोनाल्ड ट्रंप के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठा चुकी हैं। वह यह भी कह चुकी हैं कि अगर ट्रंप एक बार फिर राष्ट्रपति बनते हैं तो देश में अफरा-तफरी की स्थिति बन जाएगी। साउथ कैरोलिना में शनिवार की रात जब ट्रंप लीड कर रहे थे तब निक्की ने कहा था कि अगर हमने गलत विकल्प चुने तो अमेरिका तबाह होने ही स्थिति में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेरे या राजनीति के लिए नहीं है। मैं अपनी बात की पक्की हूं। मैं इस लड़ाई में पीछे हटने वाली नहीं हूं। यहां प्राइमरी के परिणाम भी रुझान जैसे ही रहे और जीत ट्रंप के खाते में आई।
‘अमेरिका ने डोनाल्ड ट्रंप व बाइडेन दोनों को नकारा’
निक्की हेली ने इस दौड़ में कम से कम सुपर ट्यूजडे (5 मार्च) तक बने रहने की बात कही है। 5 मार्च को लगभग 15 राज्यों और एक टेरिटरी में वोटिंग होगी। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखा जाए तो आगामी सभी चुनावों में ट्रंप के पास बढ़त दिख रही है। हालांकि, हेली का कहना है कि वह किसी भी कारण से झुकने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब अमेरिकी नागरिकों ने बड़ी संख्या में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन, दोनों को नकार दिया है, ऐसी स्थिति में मैं यह लड़ाई नहीं छोड़ सकती। जनता को एक विकल्प देना मेरा कर्तव्य है। देश की जनता के पास असली विकल्प पाने का अधिकार है। यह सोवियत स्टाइल का चुनाव नहीं है जहां सिर्फ एक ही उम्मीदवार हो। मैं अपनी जनता को निराश नहीं कर सकती।
ट्रंप की कानूनी अड़चनें दे सकती हैं निक्की को राहत
ट्रंप भले ही इस समय लीड कर रहे हों लेकिन वह कई कानूनी समस्याओं में भी फंसे हुए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये कानूनी अड़चनें राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनके लिए समस्या बनेंगी? पिछले साल ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए थे जिनका मगशॉट लिया गया था। जॉर्जिया में 2020 के चुनाव परिणाम में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के लिए ट्रंप को अटलांटा की जेल में सजा काटनी पड़ी थी। इसके अलावा भी उन्हें कई मामलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि शायद ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी छोड़नी पड़े। अगर ऐसा होता है तो निक्की हेली रिपब्लिकन की पहली पसंद हो सकती हैं। हालांकि, असली तस्वीर समय के साथ ही साफ होगी।
ये भी पढ़ें: दुबई जाने के लिए मिलते हैं कितने तरह के वीजा, क्या है Golden Visa?
ये भी पढ़ें: जर्मनी में भी लीगल हुआ गांजा, संसद से मिली अनुमति; ऐसे होंगे नियम
ये भी पढ़ें: इडली-राजमा हैं नेचर के दुश्मन और आलू पराठा है ज्यादा बेहतर; कैसे?
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
1 hr agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
2 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
2 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
13 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
14 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
15 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
16 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
16 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
20 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines