हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Plane Crash: चलती गाड़ियों के बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगा प्लेन, होश उड़ा देगा VIDEO

विज्ञापन
Nigerian Plane Crash

Nigerian Plane Crash: अचानक आसमान से कोई विमान बिजली सड़क पर गिरकर आग का गोला बन जाए तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला नाइजीरिया से सामने आया है। एक विमान लागोस की एक व्यस्त सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। काफी दूर तक विमान सड़क पर घिसटता गया और उसमें आग लग गई। विमान में सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जांच शुरू हो गई है।

देखिए VIDEO…

प्रशिक्षण उड़ान पर था विमान

एयर फर्स्ट हॉस्पिटैलिटी एंड टूर्स का एक दो सीटों वाला विमान J430 मंगलवार को प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान को उत्तरी जिले ओबा अक्रान में उतरना था। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान नाइजीरियाई राजधानी बीच सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसका एक पंख बिजली के खंभे से टकरा गया।

सड़क पर घिसटता चला गया विमान

वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान आसमान से तेजी से जमीन की तरफ बढ़ रहा है। सड़क पर गिरते ही विमान आग की लपटों में घिर गया। हालांकि यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि विमान में सवार दो लोग आग से बचने में सफल रहे। क्योंकि आसपास खड़े लोगों ने उन्हें सुरक्षित निकालने में मदद की।

पायलट और यात्री जलने से बचे

नाइजीरियाई सुरक्षा जांच ब्यूरो के अनुसार विमान में एक पायलट और एक यात्री सवार था। लागोस आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान में सवार दोनों लोग दुर्घटना में बच गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

दक्षिण-पश्चिम जोनल कार्यालय के कार्यवाहक समन्वयक इब्राहिम फारिनलोये ने कहा कि नियंत्रण टॉवर ने पुष्टि की कि विमान में केवल दो लोग थे। विमान के गिरने के कारण सड़क पर तीन बड़े गड्ढे बन गए। एनएसआईबी दुर्घटना की असली वजह तलाशने के लिए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: 429 बैंक कर्मियों से फ्रॉड केस में कैसे फंस गईं सांसद नुसरत जहां? आया पहला बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें