Nigeria Fuel Tanker Blast : नाइजीरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक फ्यूल टैंकर में जोरदार विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। एक हफ्ते पहले भी एक बड़ा हादसा हुआ था।
नेशनल रोड सेफ्टी एजेंसी के अनुसार, नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी एनुगु राज्य में एक टैंकर का अचानक से ब्रेक फेल गया और ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया। टैंकर ने एक्सप्रेसवे पर एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को टक्कर मारी। इस हादसे में फ्यूल टैंकर में विस्फोट हो गया।
यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका! US प्रेसिडेंट के जन्मजात नागरिकता को लेकर आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक
तेल टैंकर में हुआ ब्लास्ट
फेडरल रोड सेफ्टी कोर के प्रवक्ता ओलुसेगुन ओगुंगबेमाइड ने एक बयान में कहा कि टैंकर में विस्फोट होने से 18 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोगों की जान बचा ली गई। उन्होंने कहा कि 18 लोग आग में इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।
यह भी पढ़ें : OMG! 12 अंडे 600 रुपये के; जानें अमेरिका में क्यों महंगा हो रहा अंडा? ट्रंप को ठहराया गया दोषी
एक हफ्ते पहले भी हुई थी ऐसी घटना
अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश नाइजीरिया में फ्यूल टैंकरों से जुड़ी दुर्घटनाएं आम हो गई हैं, जिसके लिए अधिकारी खराब सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने को जिम्मेदार ठहराते हैं। एक सप्ताह पहले देश के उत्तरी हिस्से में एक अन्य घटना में लगभग 100 लोग मारे गए थे।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
48 mins agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
1 hr agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
1 hr agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
2 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
7 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
7 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
8 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
8 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
9 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines