Nigeria fuel tanker explosion: नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट हुआ है, जिससे आग लगने से अभी तक 104 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। नाइजीरिया की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस का कहना है कि जिगावा स्टेट एक्सप्रेसवे पर विस्फोट तब हुआ जब लोग पेट्रोल भरने के लिए टैंकर की ओर बढ़े।
पुलिस जांच में सामने आया कि उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में ये इस पेट्रोल टैंकर के सामने अचानक एक ट्रक आ गया। जिससे ड्राइवर टैंकर से कंट्रोल खो बैठा, टैंकर की ट्रक से तो टक्कर लगने से बच गई लेकिन ड्राइवर टैंकर को कंट्रोल नहीं कर पाया और वह सड़क पर लहराते हुए पलट गया। टैंकर पलटने से पेट्रोल सड़क पर फैलने लगा, लोग लालच में उसे भरने आए तभी तेज धमाका हो गया।
ये भी पढ़ें: अमेरिका की इजरायल को धमकी! क्यों नाराज हुआ America? 30 दिन का समय दिया, देखें स्पेशल रिपोर्ट
मौके पर झुलसी लाशें पड़ी थीं
स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर आग की बड़ी-बड़ी लपेट उठ रही थीं। अभी तक करीब 50 घायलों को समीप के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर बुरी तरह झुलसी लाशें पड़ी हैं। दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हैं।
माजिया के पास पलटा टैंकर
स्थानीय पुलिस प्रवक्ता लॉन शिइसू एडम के अनुसार जिगावा राज्य में एक एक्सप्रेसवे पर टैंकर में विस्फोट हुआ है। फिलहाल घायलों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार टैंकर कानो से आया था, इस दौरान माजिया के पास वह पलटा है।
ये भी पढ़ें: SCO Summit 2024: इस्लामाबाद में जयशंकर की चीन और पाकिस्तान को ‘खरी-खरी’
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
10 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
13 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
14 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
17 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
19 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
21 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
21 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
23 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
23 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines