NewYork JFK Airport Accident: अमेरिका के शिफोल में 32 साल पहले हुआ विमान हादसा आज भी डर पैदा कर देता है। 4 अक्टूबर 1992 को हुई इस घटना को घातक विमानन आपदा माना जाता है। बोइंग 747 जब कंट्रोल से बाहर हुआ, तो पायलट के लास्ट वर्ड थे…नीचे जा रहा हूं। न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे से फ्लाइट इजराइल के तेल अवीव के गुरियन हवाई अड्डे के लिए शुरू हुई थी। जिसे एम्स्टर्डम शिफोल (एएमएस) में रुकना था। हादसे में 200 लोग मारे गए थे। मालवाहक उड़ान एलअल 1862 अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन उड़ान जैसे ही शिफोल से रवाना हुई, सात मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। लोगों ने धमाके की आवाज सुनी, गिरते जहाज, मलबे और धुएं के निशान देखे थे।
यह भी पढ़ें:कौन हैं इशाक डार? बनाए गए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, इस बड़े नेता के हैं करीबी!
प्रत्यक्षदर्शी इसे आज भी याद कर सिहर उठते हैं। जहाज जब 6400 फीट की ऊंचाई पर था, एकदम चार इंजनों में से दो दाहिने पंख की ओर गिर गए थे। इंजनों का एक विंग पूरी तरह से अलग हो गया था। इसके बाद एक विंग स्लैट को तबाह करने के बाद यह दूसरे इंजन से टकरा गया था। पायलट अर्नोन ओहद ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल पर संदेश भेजा था कि हम लगातार नीचे जा रहे हैं। वहां मौजूद कैप्टन यित्जाक फुच्स की ओर से उनको हिब्रू फ्लैप ऊपर उठाने और लैंडिंग गियर नीचे करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन विमान संभला नहीं और एम्स्टर्डम के बिजलमेरमीर में दो ऊंचे अपार्टमेंट ब्लॉकों पर जाकर गिर गया था।
आग का गोला बना विमान ब्लास्ट हो गया था, जिसके कारण इमारतें अंदर की ओर ढह गई। दर्जनों अपार्टमेंट पल भर में नष्ट हो गए। आंकड़ों के अनुसार विमान में मौजूद 4 और नीचे मौजूद 39 लोग मारे गए थे। लेकिन पुलिस मानती है कि 200 लोग मारे गए थे। क्योंकि अधिकतर लोग अप्रवासी थे, जो रिकॉर्ड में नहीं थे।
लोगों को लंबे समय तक हुई थी परेशानी
मरने वाले चालक दल के चार लोगों में शामिल एक 23 वर्षीय कर्मी शादी के लिए तेल अवीव जा रहा था। एक अपार्टमेंट में मार्लिन और स्टेनली के किशोर बच्चे मारे गए थे। जो उस समय टीवी देख रहे थे। वे लोग धमाके की आवाज सुनकर भयभीत हो गए थे। दंपती उस समय घर नहीं था। मौके पर 26 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 11 गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए थे। दुर्घटना के छह साल बाद पता चला था कि विमान के कार्गो में मानव निर्मित रासायनिक एजेंट के कारण खराबी आई थी। दुर्घटना के बाद कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का लंबे समय तक सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
7 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
9 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
10 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
10 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
18 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
21 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
21 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
22 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
22 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines