हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सांसद पर लगा चोरी का आरोप, पद से दिया इस्तीफा; कहा- मैं मेंटल डिस्टर्ब हूं

New Zealand MP Golriz Ghahraman resign: न्यूजीलैंड की सांसद गोलरिज घरमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उन्होंने अपने ऊपर लगे चोरी क आरोपों के चलते लिया है। वे देश की पहली शरणार्थी सांसद थीं।

विज्ञापन
New Zealand की सांसद Golriz Ghahraman ने दिया इस्तीफा

New Zealand MP Golriz Ghahraman resigns from parliament amid shoplifting allegations: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी देश की सांसद को चोरी के आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा हो। अगर नहीं, तो न्यूजीलैंड में ऐसा मामला सामने आया है, जहां सांसद को चोरी के आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। इस सांसद का नाम है- गोलरिज घरमन। गोलरिज ग्रीन पार्टी से सांसद थीं।

चोरी का प्रयास करती नजर आईं सांसद

दरअसल, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सांसद गोलरिज घरमन (Golriz Ghahraman) दो कपड़े की दुकानों से सामान चोरी करने का प्रयास करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों पर गोलरिज ने कहा कि काम से संबंधित तनाव के चलते मेरा मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे मुझे गलत कामों को करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुझे मेरी गलती के लिए माफ करें।

विज्ञापन

‘सबसे अच्छी बात यह होगी कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं’

गोलरिज घरमन ने कहा कि मेरे मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी बात यह होगी कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं और अपनी रिकवरी पर ध्यान दूं। इसके साथ ही दुनिया में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करने के अन्य तरीके ढूंढ़ूं।

विज्ञापन

सांसद को मिल रही थीं धमकियां

ग्रीन पार्टी के नेताओं मराम डेविडसन और जेम्स शॉ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गोलरिज का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद ओलरिज को लगातार यौन हिंसा और मौत की धमकी मिल रही थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Watch Video: हवा में उड़ते ही आग का गोला बना प्लेन, लपटों से हार गया ‘फायर फाइटर’ पायलट

10 जनवरी को हुआ खुलासा

विज्ञापन

गौरतलब है कि 43 वर्षीय गोलरिज के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में पहली बार 10 जनवरी को पता चला। न्यूस्टॉक जेडबी प्लस ने बताया कि गोलरिज ने स्कॉटीज बुटीक में त्योहारी सीजन के दौरान दुकानों में चोरी की थी। हालांकि, स्कॉटीज बुटीक के मालिक और कर्मचारियों ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया। फिलहाल पुलिस गोलरिज से जुड़े एक अन्य दुकान में चोरी के आरोप की भी जांच कर रही है।

न्यूजीलैंड की पहली शरणार्थी सांसद

विज्ञापन

बता दें कि गोलरिज ने 2017 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने एक मानवाधिकार वकील के रूप में कार्य किया। वह न्यूजीलैंड की पहली शरणार्थी सांसद थीं।

यह भी पढ़ें: चीन पर निर्भरता बन रही रूस की रणनीतिक विफलता का कारण? क्या कहता है यूरोपियन यूनियन?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola