---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

चीन पर निर्भरता बन रही रूस की रणनीतिक विफलता का कारण? क्या कहता है यूरोपियन यूनियन?

Dependency on China Causes Russia's Strategic Failure: यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष का मानना है कि रूस अब रणनीतिक रूप से असफल हो रहा है और इसका कारण चीन पर उसकी निर्भरता है।

---विज्ञापन---

Dependency on China Causes Russia’s Strategic Failure : यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को कहा कि रूस की रणनीतिक विफलता का कारण यह है कि वह चीन पर निर्भर हुआ है। वहीं यूक्रेन यूरोपीय यूनियन से जुड़ने के इतना करीब आ गया है जितना पहले कभी नहीं था। वह दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) को संबोधित कर रही थीं।

---विज्ञापन---

इस दौरान उन्होंने रूस की रणनीतिक विफलताओं का उल्लेख करते हुए यूक्रेन के साथ चल रही इसकी जंग में बड़ी हार पर जोर दिया। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई लगभग 2 साल से चल रही है। मॉस्को की कई कोशिशों के बावजूद यूक्रेन ने अपनी आजादी बरकरार रखी है और कई मोर्चों पर रूस को करारा जवाब भी दिया है। यूक्रेन यूरोपीय यूनियन में शामिल होना चाहता है।

‘रूस के रणनीतिक लक्ष्य हुए फेल’

यूरोपीय यूनियन की प्रमुख ने कहा कि अपने रणनीतिक लक्ष्यों को लेकर रूस पूरी तरह से फेल हो रहा है। उन्होंने रूस की हरकतों के चलते उसके खिलाफ पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि रूस की असफलता आर्थिक पक्ष की भी है। उन्होंने कहा कि रूस अब बड़े स्तर पर चीन पर निर्भर करता है। जबकि यूक्रेन यूरोपीय यूनियन के पास आया है।

---विज्ञापन---

यूक्रेन के लिए सहायता का आह्वान

उन्होंने यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को देखते हुए सहयोगियों से स्थिर सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने पूरे साल 2024 और इसके बाद भी वित्तीय मदद  का अह्वान किया और कहा कि यूक्रेन को रूस से अपनी रक्षा करने के लिए सहयोगी देशों से हथियारों की सतत और पर्याप्त आपूर्ति की आवश्यकता है, ताकि वह रूस की आक्रामकता का भरपूर उत्तर दे सके।

ये भी पढ़ें: IMF ने दी चेतावनी, AI छीन लेगा 40% नौकरियां

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान से सामने आए डरा देने वाले आंकड़े

ये भी पढ़ें: US में दो भारतीय छात्रों की संदिग्ध हालत में मौत

First published on: Jan 16, 2024 06:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola