'ये भारत नहीं…', अब इस देश की सड़कों पर हुआ हिंदुस्तानियों का विरोध, लगाए गए नारे

बांग्लादेश के बाद अब न्यूजीलैंड में भारतीय नागरिकों का विरोध होने लगा है. ऑकलैंड में स्थानीय लोगों ने सिख समुदाय के नगर कीर्तन का रास्ता रोका और उनके खिलाफ नारेबाजी की. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में

Newzealand Protest against Sikh Community

Credit: Social Media

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का वहां के स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. उन्होंने नगर कीर्तन करने वालें सिखों का रास्ता रोका और सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ये भारत नहीं बल्कि न्यूजीलैंड है, इसे न्यूजीलैंड ही रहने दो. विरोध जताने वाले लोगों के हाथों में बैनर थे, जिनपर लिखा था कि ये हमारी जमीन है और यही हमारा स्टैंड है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शनिवार को साउथ ऑकलैंड के मुनरेवा में सिख समुदाय की तरफ से नगर कीर्तन निकाला जा रहा था. ये कीर्तन गुरुद्वारा नानकसर ठाठ इशर दरबार से शुरू हुआ था. पूरे इलाके में चक्कर लगाने के बाद सिख समुदाय के लोगों का नगर कीर्तन वापस लौट रहा था कि तभी वहां अचानक प्रदर्शनकारी आ धमके और उनके साथ बदसलूकी करने लगे. उन्होंने हाका प्रदर्शन भी किया जो माओरी संस्कृति से जुड़ा एक पारंपरिक प्रदर्शन है, जिसे अलग-अलग अवसरों पर किया जाता है. इन सबके बावजूद भी सिख समुदाय के लोगों ने वहां संयम बरतते हुए उनसे किसी तरह की झड़प नहीं की. गनीमत ये रही कि न्यूजीलैंड पुलिस समय रहते वहां पहुंच गई और उन्होंने बीचबचाव करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से दूर कर दिया.

CM भगवंत मान ने क्या कहा?

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि न्यूजीलैंड जैसे विकसित देशों से उन्हें इस तरह की उम्मीद नहीं है, हर किसी को अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने का पूरा हक है. सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार को न्यूजीलैंड सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए, उन्हें न्यूजीलैंड के राजदूत के सामने इस पर ऐतराज जाहिर करना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ