New York City administration provide prepaid credit cards to migrants: अमेरिका के न्यूयार्क में अब प्रवासी परिवारों को भोजन खरीदना आसान होगा। शहर प्रशासन ने इसके लिए बड़ा कदम उठाया है। यहां प्रवासी परिवारों को भोजन खरीदने के लिए प्रीपेड क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। न्यू जर्सी की कंपनी मोबिलिटी कैपिटल फाइनेंस इसे लेकर एक कार्यक्रम चलाएगी। हालांकि इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना होगा। उपलब्ध कराए गए कार्ड्स का कुछ सलेक्टेड जगहों पर ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूयॉर्क के होटलों में इस समय लगभग 15 हजार प्रवासी ठहरे हुए हैं।
शपथ पत्र पर करना होगा साइन
प्रवासियों से एक शपथ पत्र पर साइन कराया जाएगा जिसपर लिखा होगा कि अगर वे किसी और मकसद से इस कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें इस सुविधा से वंचित कर दिया जाए। बता दें कि इसके पहले कई प्रवासियों को भोजन खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। घंटों तक लंबी लाइन में लगकर खड़े रहना पड़ता था। प्रवासियों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रवासी कई बार खराब भोजन को लेकर शिकायत कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें-लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर कांग्रेस ने क्या कहा? पार्टी अध्यक्ष की पहली प्रतिक्रिया
कितना पैसा मिलेगा इसमें
न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट में न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि न्यूयॉर्क शहर प्रशासन जल्द ही शहर के होटलों में रहने वाले प्रवासी परिवारों को प्री-पेड क्रेडिट कार्ड सौंपेगा। रूजवेल्ट होटल में कार्यक्रम चलाकर कार्ड दिए जाएंगे। इन कार्डस् को तत्काल प्रतिक्रिया कार्ड कहा जाता है और ये न्यूयॉर्क शहर के फूड स्टैम्प कार्यक्रम की तरह हैं। यह राशि प्रवासी परिवारों के आकार के आधार पर अलग-अलग होगी। परिवार के सदस्यों की संख्या के मुताबिक कार्ड में पैसे दिए जाएंगे। उदाहरण के लिए चार लोगों के परिवार को हर महीने लगभग 1,000 डॉलर प्रदान किए जा सकते हैं, जो भोजन के लिए प्रति दिन 35 डॉलर बैठता है। ये कार्ड हर 28 दिन में दोबारा भरे जाएंगे।
ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी का क्यों बढ़ा कॉन्फिडेंस? सिर्फ 5 Points में समझें सबकुछ
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
24 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines