New Year Event cancel: नव वर्ष की पूर्व संध्या के समारोह रद्द करने वाले शहरों की सूची सामने आ गई है. वहीं, कुछ शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. द मिरर यूएस और फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, नव वर्ष समारोहों को रद्द करने का फैसला एहतियातन लिया गया है. महीने की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में पकड़े गए चार आतंकियों ने एफबीआई की पूछताछ में कबूला था कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पांच अलग-अलग जगहों पर उनकी बम विस्फोट करने की प्लानिंग थी. इसके लिए बकायदा मोजावे रेगिस्तान पर इस हमले की पूर्व ट्रेनिंग भी की गई थी. इसी बीच तुर्की में, अधिकारियों ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाने के संदेह में 115 लोगों को हिरासत में लिया .
यह भी पढ़ें: Trump Tariff: उल्टा पड़ा ट्रंप का टैरिफ दांव, हर सेक्टर में दिवालिया हुईं US की कंपनियां
बाली
सोशल एक्सपट डॉट नेट के अनुसार, बाली के डेनपासर शहर की सरकार ने देश में हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए 2026 की नव वर्ष पूर्व संध्या पर होने वाले आतिशबाजी समारोह और संगीत कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. हालांकि, नववर्ष पर कई सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी.
बेलग्रेड
लोकल समाचार आउटलेट b92 के अनुसार, बेलग्रेड में नव वर्ष की पूर्व संध्या और 14 जनवरी को सर्बियाई नव वर्ष की पूर्व संध्या के कुछ समारोह रद्द कर दिए गए हैं. यह कदम मेयर अलेक्जेंडर शापिक की इच्छा को मानते हुए लिया गया, जिन्होंने संगीत समारोह के दौरान किसी भी बच्चे को जोखिम में न डालने की बात कही थी. पिछले साल कॉन्सर्ट में आने वाली युवतियों से छेड़छाड़ के लिए लोग बैरियर तोड़कर अंदर घुस आए थे.
हांगकांग
हांगकांग सरकार ने इस साल नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाला अपना पारंपरिक आतिशबाजी शो रद्द कर दिया है और इसके बजाय एक वैकल्पिक काउंटडाउन इवेंट होगा, जिसके बारे में सरकार ने कहा कि यह “स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को पॉजिटिव एनर्जी, देखभाल और शांति का आशीर्वाद देगा.
जकार्ता
socialexpat.net के अनुसार, जकार्ता में 2026 नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली आतिशबाजी रद्द होने की पुष्टि की. गवर्नर प्रमोनो अनंग विबोवो ने कहा कि हाल ही में सुमात्रा में 6.6 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित हुए लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाने के लिए यह फैसला लिया गया है.
मोनाको
news.mc के अनुसार, मोनाको में नए साल की पूर्व संध्या पर पटाखों पर सख्त नियम लागू करेंगे, जिसमें 31 दिसंबर, 2025 को दोपहर से लेकर 11 जनवरी, 2026 को दोपहर तक पूरे राज्य में पटाखों और आतिशबाजी के उपकरणों के ट्रांसफर, कब्जे, परिवहन और उपयोग पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है.
पेरिस
sortiraparis.com के अनुसार, पेरिस में इस साल नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मेयर से कॉन्सर्ट कैंसिल करने के लिए कहा था ताकि चैंप्स-एलिसीज़ कॉन्सर्ट में आमतौर पर आने वाली भारी भीड़ के कारण भगदड़ का खतरा कम हो सके.
सिडनी
बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद इस साल सिडनी में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली आतिशबाजी रद्द कर दी गई है. इस कार्यक्रम में बॉन्डी बीच पर 15,000 लोगों के आने की उम्मीद थी. वेवर्ली काउंसिल ने इवेंट्स कैंसिल होने की पुष्टि की.
टोक्यो
जापान टुडे के अनुसार, टोक्यो के शिबुया स्टेशन के सामने आयोजित होने वाला नव वर्ष की पूर्व संध्या का उलटी गिनती कार्यक्रम इस वर्ष रद्द कर दिया गया है, क्योंकि अधिकारियों ने कहा कि वे स्टेशन के आसपास इकट्ठा होने वाली भारी भीड़ को लेकर चिंतित थे.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines