This Space Suit Can Solve Big Challenges Of Space Travel : अंतरिक्ष हमेशा से वैज्ञानिकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। इसे एक्सप्लोर करने के लिए कई मिशन चलाए गए हैं, चल रहे हैं और आने वाले समय में भी चलते रहेंगे। लेकिन अंतरिक्ष के रहस्यों से पर्दा उठाने की ये प्रक्रिया कई अनोखी चुनौतियों से भरी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा अहम है एस्ट्रोनॉट्स का हाइजीन और हाइड्रेशन मैनेजमेंट। अभी स्पेसवॉक के दौरान वेस्ट मैनेजमेंट के लिए स्पेशल डायपर्स पहनते हैं जिन्हें ‘मैक्सिमम एब्जॉर्बेंसी गारमेंट्स’ कहा जाता है। ये आठ घंटे तक चल सकता है, जिसकी वजह से उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेशन और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल जैसी मेडिकल समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, अब रिसर्चर्स ने इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है।
न्यूयॉर्क में स्थित वेल कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज की मेसन लैब के रिसर्चर्स ने इन समस्याओं से निपटने के लिए एक क्रांतिकारी समाधान डेवलप किया है। यह एक ऐसा स्पेस सूट है जो किसी साई-फाई फिल्म से निकला हुआ लगता है। इस सूट की खासियत है कि इसमें अलग यूरिन कलेक्शन और फिल्ट्रेशन सिस्टम है जो पेशाब को पीने योग्य पानी में बदल सकता है। इस तरह से हाइजीन की समस्या को हल करने के साथ-साथ यह अनोखा स्पेस सूट लंबी अवधि के स्पेश मिशंस के लिए सस्टेनेबल हाइड्रेशन भी उपलब्ध कराता है। बता दें कि अभी तक का वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम परमानेंट नहीं है और इससे कई हेल्थ रिस्क भी हो सकते हैं। अमेरिका अपने आगामी आर्टेमिस मिशन के जरिए फिर से चांद पर इंसान को भेजने वाला है। उससे पहले ये खोज काफी अहम है।
किस तरह काम करता है ये नया स्पेस सूट?
मेसन लैब का ये नया क्रांतिकारी स्पेस सूट वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नया रास्ता उपलब्ध कराता है। यह सिस्टम पेशाब को कलेक्ट करने के लिए एक एक्सटर्नल पंप का इस्तेमाल करता है। स्टोर करने के बाद इसे ऑस्मॉसिस और रिवर्स ऑस्मोसिस के जरिए फिल्टर किया जाता है। फिल्टर करने के बाद जो लिक्विड मिलता है उसे पीने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। रिसर्चर्स का कहना है कि यह तकनीक स्पेस सूट में ही सस्टेनेबल सर्कुलर वॉटर इकोनॉमी तैयार करती है। इसके अलावा यह सिस्टम स्पेस सूट की एनर्जी के 10 प्रतिशत से भी कम एनर्जी का इस्तेमाल करता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नया स्पेस सूट अंतरिक्ष यात्रा को एस्ट्रोनॉमर्स के लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है और उनकी बड़ी समस्या का आसानी से समाधान कर सकता है।
ये भी पढ़ें: जितनी देर में कपड़े पहनेंगे उतने में चार्ज हो जाएगी कार! क्रांति ला सकती है नई बैटरी
ये भी पढ़ें: आंख जैसे दिखने वाले इस ग्रह पर हो सकता है जीवन! वैज्ञानिकों ने ढूंढा अनोखा प्लैनेट
ये भी पढ़ें: अगले साल होगी विनाश की शुरुआत! क्या कहती हैं Baba Vanga की भविष्यवाणियां?
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
4 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
4 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
11 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
13 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
15 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines