हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हमास के आतंकी हमले में 5 लोगों के घायल होने के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश

हमास के आतंकी हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. इसके कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को वेस्ट बैंक को पूरी तरह बंद करने की तैयारी करने का आदेश दिया.

विज्ञापन
हमास के आतंकी हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का आदेश दिया है. (Photo: ANI)

इजरायली सैनिकों ने शुक्रवार सुबह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हेब्रोन शहर के पास हमला करने वाले दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया. हमास के आतंकी हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. इसके कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को वेस्ट बैंक को पूरी तरह बंद करने की तैयारी करने का आदेश दिया. पीए नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि उसने सुरक्षा बलों को तुरंत हेब्रोन शहर की घेराबंदी करने और शुक्रवार से पूरे वेस्ट बैंक को पूरी तरह बंद करने की तैयारी करने का ऑर्डर दिया है.

ये भी पढ़ें: ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान ने दी ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ की धमकी

क्या है मामला?

इससे पहले, सेना ने बताया था कि उसने इजरायली नागरिकों पर आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया. सेना के मुताबिक, हमलावरों के पास एम-16 राइफल और एक पिस्तौल थी. हालांकि, उसने हमले के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. साथ ही मारे गए दोनों लोगों और घायलों की पहचान भी नहीं बताई गई. आपातकालीन सेवा कर्मियों के एक बयान के मुताबिक, सुबह येहुदा जंक्शन के पास घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान भी गोलीबारी जारी थी. उन्होंने बताया कि 20 साल के दो युवकों के पैरों के निचले हिस्से में गोली लगी, जबकि एक दूसरे व्यक्ति बेहोश था और गंभीर रूप से घायल था.

विज्ञापन

अगले हफ्ते हैं चुनाव

ये घातक गोलीबारी ऐसे समय हुई है, जब अगले मंगलवार को इजरायल के मतदाता ये फैसला करेंगे कि नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रूप में एक और कार्यकाल दिया जाए या इजरायली राजनीति में नए दौर की शुरुआत हो. ये चुनाव हमास के नेतृत्व में इजरायल पर हुए हमलों के तीन साल बाद हो रहा है. इजरायल की सरकार ने चुनाव से पहले देश के दुश्मनों के संभावित हमलों को लेकर चेतावनी दी है. इजरायल के दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने कहा कि हेब्रोन में हुआ हमला ये दिखाता है कि वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों की आवाजाही की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है. बेन-ग्विर अपने चरमपंथी विचारों के लिए जाने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: इजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola