Nepal Protest News: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच कई लुटेरों के भी काठमांडू में घुसने की आशंका जताई गई है। सेना ने इसको लेकर प्रदर्शनकारियों को आगाह किया है। रात 10 बजे से ही काठमांडू की सड़कों पर सैनिकों की तैनाती कर दी गई है और गश्त शुरू कर दी गई है।
सेना ने बयान जारी कर प्रदर्शनकारियों से लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ रोकने की अपील की है। इसके साथ ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। आंदोलन के नाम पर लूटपाट में शामिल 26 लोगों को नेपाली सेना ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों को सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया है। वे काठमांडू और भक्तपुर के अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए हैं।
वहीं त्रिभुवन एयरपोर्ट सहित सभी हवाई अड्डों पर परिचालन बंद है। एयरपोर्ट पर सेना की निगरानी है। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अशोक राज सिग्देल ने वीडियो संदेश में प्रदर्शनकारियों से आंदोलन स्थगित कर वार्ता में आने की अपील की है।
प्रदर्शन के बीच नेपाल में सुरक्षा एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि विरोध प्रदर्शन में घुस आए लुटेरों को रोका जाए। इस बीच नेपाली सेना ने लुटेरों की धरपकड़ शुरू कर दी है, जो आंदोलन की वजह से फैली अफरा-तफरी में जगह-जगह लूट को अंजाम दे रहे थे। काठमांडू में कल रात ऐसे ही एक बैंक लुटेरे को सेना ने पकड़ा है।
सेना की अपील
नेपाली सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया है। मंगलवार देर रात जारी एक वीडियो में सेना प्रमुख ने कहा, “प्रदर्शन के दौरान भारी नुकसान हुआ है। संपत्ति के और नुकसान को रोकने, शांति, सुरक्षा एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए, राष्ट्रीय एकता और सौहार्द हमारा साझा कर्तव्य है।”
यह भी पढ़ें : नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी की मौत, प्रदर्शनकारियों ने लगाई थी घर में आग
सेना प्रमुख ने कहा है कि मौजूदा असहज स्थिति को कम करना, राष्ट्रीय धरोहरों, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों, आम नागरिकों, राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाना तथा सर्वोच्च हितों की रक्षा करना हमारा साझा कर्तव्य है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे विरोध प्रदर्शन की अपनी योजना रद्द कर दें और बातचीत का आह्वान करें।
संबंधित खबरें
LIVE: नागपुर MLC चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार समेत डाला वोट
4 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
7 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
16 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
21 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
21 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
22 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
23 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines