नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी की मौत, प्रदर्शनकारियों ने लगाई थी घर में आग

Nepal News: नेपाल में चल रहे Gen-Z प्रोटस्ट की आग बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पर्व पीएम झालानाथ खनल के घर में आग लगा दी थी। जिसकी चपेट में आने से उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई है।

Nepal News, Nepal Protest, Nepal Government, KP Sharma Oli, Former PM Sher Singh Duba, Nepal PM, Gen-Z, नेपाल न्यूज, नेपाल प्रोटेस्ट, नेपाल सरकार, केपी शर्मा ओली, पूर्व पीएम शेरसिंह दुउबा, नेपाल पीएम, Gen-Z

नेपाल प्रदर्शन

विज्ञापन

Nepal News: नेपाल में चल रहे Gen-Z प्रोटस्ट की आग बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पर्व पीएम झलनाथ खनाल के घर में आग लगा दी थी। जिसकी चपेट में आने से उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई है। नेपाल में सोमवार से लगातार हिंसक प्रर्दशन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल सरकार के कई नेताओं के घरों में आग तक लगा दी है।

नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनाल की पत्नी की मौत

नेपाल में सोमवार से शुरू हुए प्रदर्शन हिंसक बना हुआ है। हंगामे और प्रदर्शन के बाद से ही सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शन पर काबू पाने का प्रयास किया, सुरक्षा बल हालात को काबू में करने में नाकाम दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रदर्शनकारी नेपाल सरकार के वर्तमान और पूर्व नेताओं को निशाना बना रहे है। हंगामे और प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनाल के घर में आग लगा दी थी। इस दौरान घर में उनकी पत्नी राजलक्ष्मी घर पर ही थी। घर में लगी आग के कारण वह गंभीर रूप से जल गईं। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी राजलक्ष्मी चित्रकार थीं।

विज्ञापन

अब तक 19 लोगों की हो चुकी है मौत

नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार से Gen-Z युवा प्रदर्शन कर रहें है। यह प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है। सुरक्षाबलों की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीधी गोली मारने के आदेश दिए गए। नेपाल के इस हिंसक प्रदर्शन में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है ओर सैंकड़ों लोग घायल हुए है। वहीं प्रदर्शनकारियों भी उग्र हो रहें हे। मंगलवार को संसद में घुसकर आग के हवाले कर दिया। नेपाल में लगातार हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन समेत पीएम केपी शर्मा ओली, राष्ट्रपति और गृहमंत्री के निजी आवासों पर भी आगजनी की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ