हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिया इस्तीफा, पीएम ओली भी छोड़ चुके हैं पद

नेपाल के हिंसक प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 8 सितंबर को गृहमंत्री के बाद 9 सितंब को दोपहर में प्रधानमंत्री पद से ओली ने भी इस्तीफा दे दिया। हिंसा थमती न देख देर शाम राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दिया इस्तीफा, कुछ घंटे पहले पीएम भी छोड़ चुके हैं पद

विज्ञापन
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने इस्तीफा दे दिया।

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम ओली का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद उन्होंने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत सभी मंत्री पद खाली हो चुके हैं। राजधानी काठमांडू में लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। साल 2023 में रामचंद्र राष्ट्रपति बने थे।

नेपाल सेनाध्यक्ष ने की शांति की अपील

नेपाल में सेनाअध्यक्ष अशोक राज ने 9 सितंबर को देर रात जनता को संबोधित किया है। 2 मिनट के भाषण में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए यह सभी का साझा कर्तव्य है कि वे वर्तमान स्थिति को सामान्य बनाएं और राष्ट्र के सर्वोच्च हितों की रक्षा करें। इसलिए मैं विरोध के कार्यक्रमों को स्थगित करने का अनुरोध करता हूं और पार्टियों से संवाद का मार्ग अपनाने की अपील करता हूं। कहा कि हम प्रदर्शनकारियों से आग्रह करते हैं कि वे अपना आंदोलन बंद करें और देश में शांति बहाल होने दें।

यह भी पढ़ें: ‘युवाओं की मृत्यु से गहरा दुःख’, नेपाल हिंसा पर आया पीएम मोदी का पहला बयान

भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB का अलर्ट

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए भारत ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। शास्त्र सीमा बल (SSB) की 180 अतिरिक्त कंपनियों को बॉर्डर पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और सीमा पार से होने वाली हलचल पर सख्त नजर रखी जा सके।

सेना ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का लिया नियंत्रण

नेपाली सेना ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। त्रिभुवन सहित नेपाल के सभी हवाई अड्डे बुधवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही बुधवार दोपहर के बाद इन्हें दोबारा खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

Gen Z प्रदर्शनकारियों ने दी सफाई

हिंसक आंदोलन के बीच Gen Z प्रदर्शनकारियों ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि उनका किसी भी उपद्रवी या तोड़-फोड़ करने वाले व्यक्तियों या समूहों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को अराजकता फैलाने वालों ने छीन लिया है।

यह भी पढ़ें: 7 मंत्रियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने छोड़ा देश, प्रदर्शनकारियों ने नेपाल में पीएम आवास पर किया कब्जा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें