'युवाओं की मृत्यु से गहरा दुःख', नेपाल हिंसा पर आया पीएम मोदी का पहला बयान

पड़ोसी देश नेपाल में लगातार हो रही हिंसा पर भारत की सुरक्षा एजेसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं 9 सितंबर को देर रात पीएम मोदी ने भी हिंसा पर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपना बयान दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

नेपाल हिंसा पर पीएम मोदी ने दिया पहला बयान

नेपाल हिंसा पर पीएम मोदी ने दिया पहला बयान

Nepal Gen-Z Protest LIVE: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप लेते हुए संसद, प्रधानमंत्री भवन, राष्ट्रपति भवन, मंत्रियों के घर यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट तक आग लगा दी। पुलिस चौकियों को फूंक दिया। पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर में भी आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी की जलकर मौत हो गई। नेपाली सेना भी लगातार लोगों से शांति की अपील कर रही है लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन

अब प्रदर्शन पर पीएम मोदी का पहला बयान सामने आया है। पड़ोसी देश नेपाल के लिए पीएम मोदी ने युवाओं से शांति की अपील की। पीएम मोदी ने नेपाली भाषा में भी एक्स पर पोस्ट की है। पीएम मोदी ने कहा कि इतने सारे युवाओं की मृत्यु से मुझे गहरा दुःख हुआ है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि सर्वोपरि है। मैं नेपाल के सभी भाइयों और बहनों से विनम्रतापूर्वक शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।

विज्ञापन

पंजाब से लौटने के बाद दिया बयान

पीएम मोदी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने 9 सितंबर को हिमाचल और पंजाब के दौरे पर गए थे। वहां से लौटने के बाद पीएम मोदी ने नेपाल हिंसा पर संज्ञान लिया। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति से नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा की। नेपाल में हिंसा हृदयविदारक है।

विज्ञापन

संसद से सुप्रीम कोर्ट तक किया हमला

प्रदर्शनकारी इतना उग्र हो गए कि उन्होंने सबसे काठमांडू में संसद को निशाना बनाया। संसद को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्री के घरों को निशाना बनाया। 9 सितंबर को राष्ट्रपति भवन को भी आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी यहां भी नहीं, शाम तक उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की इमारत में भी आग लगा दी। पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ के घर भी आग लगा दी। इसमें घायल होकर उनकी पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ