---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЯреЗрдВрдкреЛ-рдмрд╕реЛрдВ рд╕реЗ рдмрджрддрд░ рд╣рд╛рд▓рдд рдореЗрдВ рд╣реИрдВ рдиреЗрдкрд╛рд▓ рдХреЗ рд╡рд┐рдорд╛рди! рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХреНрдпреЛрдВ рдмрд╛рд░-рдмрд╛рд░ рд╣реЛ рд░рд╣рд╛ рдкреНрд▓реЗрди рдХреНрд░реИрд╢?

Nepal Plane Crash Reason : рдиреЗрдкрд╛рд▓ рдореЗрдВ рдПрдХ рдмрд╛рд░ рдлрд┐рд░ рд╡рд┐рдорд╛рди рд╣рд╛рджрд╕рд╛ рд╣реЛ рдЧрдпрд╛ред рдХрд╛рдардорд╛рдВрдбреВ рд╕реЗ рдкреЛрдЦрд░рд╛ рдЬрд╛ рд░рд╣рд╛ рд╕реМрд░реНрдп рдПрдпрд░рд▓рд╛рдЗрдВрд╕ рдХрд╛ рдкреНрд▓реЗрди рдЯреЗрдХрдСрдл рд╣реЛрдиреЗ рдХреЗ рдЪрдВрдж рд╕реЗрдХрдВрдб рдХреЗ рдмрд╛рдж рд╣реА рджреБрд░реНрдШрдЯрдирд╛рдЧреНрд░рд╕реНрдд рд╣реЛ рдЧрдпрд╛ред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рдиреЗрдкрд╛рд▓ рдореЗрдВ рдмрд╛рд░-рдмрд╛рд░ рд╡рд┐рдорд╛рди рд╣рд╛рджрд╕реЗ рдХреЗ рдкреАрдЫреЗ рдХреА рдХреНрдпрд╛ рд╡рдЬрд╣ рд╣реИ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Nepal Plane Crash Reason : नेपाल में टेंपो और बसों से बदतर हालत में विमान हैं। साल 2000 के बाद अलग-अलग विमान हादसे हुए, जिसमें अबतक 360 लोगों की जान चुकी है। ऐसा ही विमान हादसा बुधवार को काठमांडू में हुआ, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई। अब बड़ा सवाल उठता है कि नेपाल में बार-बार क्यों प्लेन क्रैश हो रहा है। इसके पीछे की क्या है बड़ी वजह?

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, नेपाल में साल 2000 के बाद कई प्लेन क्रैश हुए। 11 जुलाई 2023 को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। पिछले तीन दशक में सबसे बड़ा हादसा 15 जनवरी 2023 को हुआ था। पोखरा एयरपोर्ट से लैंडिंग से चंद सेकंड पहले एक प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें 4 क्रू मेंबर समेत 72 यात्री मारे गए थे। विमान पहाड़ी से टकराया और खाई में जा गिरा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : नेपाल में प्लेन क्रैश का एक और Video आया सामने, धू-धूकर जल उठा विमान

2019 और 2022 में भी हुए थे हादसे

---विज्ञापन---

पोखरा हादसे से पहले 29 मई 2022 को तारा एयर का विमान क्रैश हुआ था, जिसमें 4 भारतीय समेत 22 यात्रियों की मौत हो गई थी। पोखरा से उड़ाने भरने के 15 मिनट बाद ही यह विमान काठमांडू में क्रैश हुआ था। 27 फरवरी 2019 में खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर हादसा हुआ था, जिसमें नेपाल के पर्यटन मंत्री समेत 7 लोग मारे गए थे।

पांच साल में 5 हुईं दुर्घटनाएं

---विज्ञापन---

नेपाल में पिछले पांच सालों में 5 प्लेन दुर्घटनाएं हुईं। अगर इसका औसत निकाला जाए तो हर साल एक विमान हादसा हो रहा है। अब बड़ा सवाल उठता है कि आखिर बार-बार क्यों विमान हादसे हो रहे हैं? क्यों नेपाल में हवाई सफर करना खतरे से खाली नहीं है? इसके पीछे तीन बड़ी वजह है।

जानें विमान हादसे की क्या है वजह?

---विज्ञापन---

विमान हादसे की पहली वजह यह है कि यहां की कई एयरलाइंस आउटडेटेड यानी खराब विमान उड़ा रही हैं। समय के साथ तकनीकी में बदलाव आता है, जिससे कलपुर्जे मिलने में दिक्कत होती है और आउटडेटेड विमान का मेंटेनेंस ठीक से नहीं पाता है। दूसरी वजह- दुनिया के खराब विमानों को नेपाल लाया जाता है और यहां की एयरलाइंस लोकल मैकेनिक से इन विमानों को ठीक कराके ऑपरेट करती हैं, जोकि हादसे की बड़ी वजह बनती है।

यह भी पढ़ें : Plane Crash में जिंदा जले 18 लोग कौन? प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी नेपाल हादसे की कहानी

---विज्ञापन---

खराब मौसम भी बन रहा हादसे का कारण

नेपाल का खराब मौसम भी हादसे का कारण बनता है। खराब मौसम के बाद एयरलाइंस के विमान उड़ान भरते हैं और फिर हादसे के शिकार हो जाते हैं। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता है, जिसकी वजह से नए विमान नहीं खरीदे जा रहे हैं। सरकार के पास फंड की कमी है। साथ ही यहां की एयरलाइंस के लिए सख्त नियम कानून भी नहीं हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 24, 2024 10:53 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola