नेपाल में प्लेन क्रैश का एक और Video आया सामने, धू-धूकर जल उठा विमान

Nepal Plane Crash : नेपाल में प्लेन क्रैश की खबर सामने आई है। आबादी के पास स्थित खाली मैदान में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई।

Nepal plane crash

नेपाल में विमान हादसे का एक और वीडियो आया सामने।

Nepal Plane Crash : नेपाल में प्लेन क्रैश का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें धू-धूकर जलता हुआ विमान दिखाई दे रहा है। विमान हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और फटाफट आग पर काबू पाई। नेपाल पुलिस ने विमान हादसे का नया वीडियो जारी किया।

आसमान से जमीन पर गिरते ही विमान में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें से धुआं उठने लगा। नेपाल सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पहले आग पर काबू पाया। इसके बाद उन्होंने विमान के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद कैसे जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया?

विमान हादसे में 18 की मौत

आपको बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें 18 यात्रियों की जान चली गई। यह प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था, जिसमें पायलट समेत 19 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि पायलट की जान बच गई। नेपाल पुलिस ने 18 शवों को कब्जे में ले लिया, जबकि घायल पायलट का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रवने पर फिसलने से हुआ विमान हादसा

नेपाल एयरपोर्ट के एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि रवने पर फिसलने की वजह से विमान हादसा हुआ। प्लेन क्रैश के दूसरे वीडियो में मलबा दिखाई दे रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ