---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

2 बसें नदी में बहीं, रनवे पर प्लेन फिसला; नेपाल में एक के बाद एक हादसे

Plane Skids Off Airport: नेपाल में गुरुवार की रात एक निजी एयरलाइन का एक एयरक्राफ्ट लैंडिंग करते वक्त फिसल गया। इस दौरान इस प्लेन में 59 यात्री सवार थे। इसके बाद अगली सुबह ही हुए भूस्खलन में 2 बसें बह गईं। नेपाल एक के बाद एक लगातार हादसों का सामना कर रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Nepal News : पड़ोसी देश नेपाल इस समय एक के बाद एक हादसों का सामना कर रहा है। शुक्रवार की सुबह यहां हाईवे पर भूस्खलन हो गया। इसकी वजह से 2 बसें त्रिशूली नदी में गिरकर बह गईं। जानकारी के अनुसार दोनों बसों में 65 यात्री थे और अब तक 11 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वालों में 7 भारतीय नागरिक भी हैं। इससे पहले गुरुवार रात को भी नेपाल में एक हादसा हुआ था जब एक प्लेन रनवे पर फिसल गया।

प्लेन में सवार थे 59 लोग

शुक्रवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल की निजी एयरलाइन बुद्ध एयर के इस प्लेन में 59 लोग सवार थे। गुरुवार रात को लुंबिनी में लैंडिंग करते वक्त फिसल गया था। हालांकि, गनीमत रही कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से किसी को चोट नहीं पहुंची। सभी को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया क्योंकि प्लेन रनवे पर ही था। बता दें कि बुद्ध एयर भारत के अलावा मुख्य तौर पर घरेलू उड़ानों का ही संचालन करती है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

क्यों फिसल गया एयरक्राफ्ट?

यह घटना लुंबिनी प्रांत के सिद्धार्थनगर में स्थित गौतम बुद्ध एयरपोर्ट पर हुई थी। फिलहाल एहतियात बरतते हुए एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार बुद्ध एयर के प्रवक्ता मनोहर प्रसाद भट्टा ने बताया कि विमान गुरुवार की रात पूर्व से पश्चिम की ओर लैंड करते वक्त फिसल गया था। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि विमान लैंडिंग करते वक्त कीचड़ में फंस गया था जिस वजह से ऐसा हुआ। इसमें सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: नेपाल में कैसे हुई 7 भारतीयों की मौत? लैंडस्लाइड हादसे का असली सच आया सामने

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: नागराज करते हैं पुरी के खजाने की पहरेदारी! क्यों सपेरों को खोज रहा मंदिर प्रशासन?

ये भी पढ़ें: जितनी देर में कपड़े पहनेंगे उतने में चार्ज हो जाएगी कार! क्रांति ला सकती है नई बैटरी

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: आंख जैसे दिखने वाले इस ग्रह पर हो सकता है जीवन! वैज्ञानिकों ने ढूंढा अनोखा प्लैनेट

ये भी पढ़ें: अगले साल होगी विनाश की शुरुआत! क्या कहती हैं Baba Vanga की भविष्यवाणियां?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 12, 2024 03:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola