Nepal MP Chandra Bhandari: एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में नेपाल के MP की मां की मौत, सांसद भी झुलसे

Nepal MP Chandra Bhandari

Nepal MP Chandra Bhandari: एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के चलते नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी की मां हरिकला भंडारी की मौत हो गई है। ब्लास्ट में सांसद भी बुरी तरह झुलस गए हैं। कहा जा रहा है कि बेहतर इलाज के लिए सांसद को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया जाएगा।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह सांसद चंद्र भंडारी और उनकी मां सिलेंडर ब्लास्ट में बुरी तरह झुलस गए। सांसद के आवास पर एलपीजी गैस रिसाव के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट में सांसद चंद्र भंडारी 25 फीसदी झुलसे हैं, जबकि उनकी मां लगभग 80 फीसदी झुलस गईं थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ब्लास्ट के बाद घायल सांसद और उनकी मां को कीर्तिपुर बर्न्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सांसद की मां की हालत गंभीर बताई थी। सांसद और उनकी मां को बेहतर इलाज के लिए मुंबई लाने की तैयारी के बीच हरिकला भंडारी ने दम तोड़ दिया।

सांसद को एयरलिफ्ट कर लाया जाएगा मुंबई

नेपाल सचिवालय की ओर से जानकारी दी गई कि नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया जाएगा। कीर्तिपुर बर्न्स अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, सांसद बुरी तरह झुलसे हैं और यहां बेहतर इलाज संभव नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ