Vinesh Phogat को ओलंपिक के किस नियम ने दिया धोखा? 3 मिनट में समझें पूरा किस्सा

Vinesh Phogat Paris Olympic 2024: विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन के बाद पूरे देश में निराशा का माहौल है। तो आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से विनेश को पेरिस ओलंपिक से बाहर होना पड़ा है?

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Paris Olympic 2024: देश की स्टार पहलवान बनी विनेश फोगाट फाइनल मैच खेलने से पहले ही पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा था, जिसके कारण उन्हें ओलंपिक से आउट कर दिया गया। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने ट्वीट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। IOA ने लिखा कि बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि महिलाओं की 50 किलोग्राम रेसलिंग क्लास में भाग लेने वाली भारतीय खिलाड़ी विनेश फोगाट को खेल से बाहर कर दिया गया है। विनेश का वजन 50 किलो से थोड़ा ज्यादा था। रातभर की प्रेक्टिस के बावजूद विनेश वजन कम करने में नाकामयाब रहीं।

पहले भी हुई थी मुश्किल

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विनेश अपने वजन के कारण मुश्किल में फंस गई हैं। पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले भी विनेश वजन को लेकर जूझ चुकी हैं। दरअसल विनेश फोगाट 53 किलोग्राम रेसलिंग में खेलती हैं। मगर पेरिस ओलंपिक में उन्हें इतने वजन के साथ एंट्री लेने की इजाजत नहीं मिली। ऐसे में विनेश ने 50 किलोग्राम रेसलिंग के साथ पेरिस ओलंपिक में दावा ठोंका। इसी वजन के साथ विनेश सेमीफाइनल क्वालिफाई करने में कामयाब रहीं। मगर फाइनल से एक रात पहले उनका वजन 2 किलोग्राम बढ़ गया था। विनेश ने पूरी रात प्रेक्टिस की लेकिन फिर भी 50 किलोग्राम कैटेगरी में नहीं आ सकीं। इसी के साथ सिल्वर मेडल भी विनेश के हाथ से छिन गया है। ओलंपिक के कौन से नियम के कारण विनेश ने ये मौका गंवा दिया? देखें इस वीडियो में…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ