नेपाल में हुए चर्चित Gen-Z हिंसक प्रदर्शन पर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बड़े खुलासे किए हैं। केपी शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें बताया गया था केवल रबर की गोलियां चलाईं गईं थीं। बाद में मुझे पता चला कि 14 लोग मारे गए हैं। कहा कि मैं पूछ रहा था कि उनके सिर पर गोली कैसे लगी? हम इसे कैसे रोक सकते हैं? दरअसल, केपी शर्मा ओली पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को सार्वजनिक मंच पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने हिंसक प्रदर्शन कई बड़े खुलासे किए।
ओली ने बताई इस्तीफा देने की वजह
पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने कहा कि पिछले दिन की घटना के अगले दिन 9 सितंबर को मैंने लगभग 11-11:30 बजे इस्तीफा दे दिया। पिछले दिन कुछ अप्रिय घटनाएं घटी थीं और मेरी कोशिश थी कि इसे और न बढ़ाया जाए। वजह का खुलासा करते हुए बताया कि जब मुझे एहसास हुआ कि अब कुछ भी मेरे हाथ में नहीं है, तो मैंने पद छोड़ दिया। इसके बाद, आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं शुरू हो गईं।
यह भी पढ़ें: राष्ट्र के नाम पहले संबोधन में नेपाल की PM का बड़ा ऐलान, चुनाव के लिए वोटर्स की घटाई उम्र
कार्की सरकार पर साधा निशाना
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि प्रचार की सरकार (कार्की) क्या सोचती है? कि हम यह देश सौंपकर विदेश भाग जाएंगे? हमें इस देश को बनाना है। ओली ने कहा कि हमें इस देश को संवैधानिक और लोकतांत्रिक बनाना है और राजनीति को पटरी पर लाना है। हम देश में कानून का राज लाएंगे।
‘मेरा नाम लेकर अफवाह फैलाई गई’
पूर्व पीएम ओली ने कहा कि मेरा नाम लेकर एक अफवाह फैलाई गई है। लोगों को यह कहने के लिए उकसाया जा रहा है कि मुझे बंदूक दो, मैं उसे मार दूंगा, मुझे तलवार दो, मैं उसका कत्ल कर दूंगा, मुझे ड्रोन दो, मैं उस पर हमला कर दूंगा। ये बातें पूरे जोश से प्रसारित की जा रही हैं। ओली ने कहा कि लेकिन मेरी क्या भूमिका थी? गोलीबारी की खबर सुनकर मैंने स्थिति के बारे में पूछताछ की। देश में रक्तपात और प्रतिकूल स्थिति को रोकने के उपायों के बारे में मेरे मन में गहन विचार थे। जो लोग इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं, वे इसके लिए केपी ओली को दोषी ठहराएंगे।
यह भी पढ़ें: नेपाल में Gen-Z आंदोलन में जान गंवाने वालों के लिए बड़ा ऐलान, परिजनों को कार्की सरकार देगी 10 लाख
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
4 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
14 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
16 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
18 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
20 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
21 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines